कोकिला उपवन क्यों न आई

कोकिला उपवन क्यों न आई

कोकिला उपवन क्यों न आई

कोकिला उपवन क्यों न आई
खिली बहारें यहां रुत पतझड़ी
किसलय ने अश्रु बूंदें टपकाई
कोकिला उपवन क्यों न आई

काली आंखें काला वस्त्र
पहन कौन तू देश गई
तेरे गीतों तेरी धुनों से
सजी क्या महफिल नई
कोमल – कोमल पत्ते डाली
चुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाए
फाख्ता उदास अमलतास पर बैठी
उसने पंख न फड़फड़ाए
आम्र मंजरी रूठी – रूठी
भ्रमर से घनी रार छिड़ी
कलियों ने न गुंथी वेणी
ज्यों बजी न उनकी शहनाई
कोकिला उपवन क्यों न आई

धूप हवा में कानाफूसी
आज न इमली इतराई
मधुमास की स्वर्ण वेला में
इस गुलशन न बहार आई
कुमुद, कुमुलिनी, कुसुम केतकी
आज न इत्र बिखराया
नाची बूंदें किरणों से मिल
इंद्रधनुष न बन पाया
घूंघट में खुशबू तरुणाई
पवन प्रणय से लज्जाया
मानसरोवर से नीले जल में
बतख मलमल न नहाई
कोकिला उपवन क्यों न आई

शहतूत की लचीली डाल
बैठ शुकी न झूला झूली
पात- पात पगलाए पतंग से
खत लिखना मैना भूली
तितलियां खोई ख्यालों में
चिरैया अपने हाल न थी
शीशम खड़ी पलकें मूंदें
मलय सुरभित मलाल में थी
फिजाओं में फैली धुंधली चादर
सिंदूरी किरणें बहाल न थी
छोर- छोर में फैला मौन
फाल्गुन ने न सांझी गाई
कोकिला उपवन क्यों न आई
खिली बहारें यहां रुत पतझड़ी
किसलय ने अश्रु बूंदें टपकाई
कोकिला उपवन क्यों न आई

बलवान सिंह कुंडू ‘सावी ‘

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • शिक्षा

    शिक्षा ** जीवन का अंग है हर प्राणी के संग है जीने का ढंग है जरूरी है मजबूरी है बिना इसके हर जिंदगी अधूरी है। मानव को छोड़ कर सभी प्राणी अपनी संतान को जीवन की शिक्षा उड़ने तैरने शत्रु से बचने की शिक्षा फूलों से शहद बनाने की शिक्षा बिना लिपि भाषा श्यामपट्ट- और…

  • मूर्ख दिवस | Kavita Murkh Divas

    मूर्ख दिवस ( Murkh Divas )   हम मुर्ख बने मुर्ख रहे आज भी मुर्ख बनें हैं मुर्ख हैं सोचे हि नहीं कभी तात्पर्य इस मूर्खता का कर लिए स्वीकार्य हंसकर चली गई चाल थी यह हमारी संस्कृत्ति के तोड़े जाने की पावन पुनीत चैत्र प्रतिपदा को मुर्ख दिवस साबित करने की हा, हम मुर्ख…

  • बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

    बोलो जय जय शेखावाटी   रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार, अनंत देश प्रेम अंतर पटल । जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा , शिक्षा प्रगति संकल्प अटल । सेठ साहूकार अवतरण स्थली, वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी । बोलो जय जय शेखावाटी ।। झुंझुनूं सीकर चूरू सह, नीम का थाना उपमा परिधि । राव शेखा जी संस्थापक…

  • मणिपुर की व्यथा | Manipur ki Vyatha

    मणिपुर की व्यथा ( Manipur ki vyatha )   मूक बधिर हुआ धृतराष्ट्र द्वापर जैसी फिर चूक हुई सत्ताधारी अब चुप क्यों है, राज सभा क्यूं अब मुक हुई ।। लोक तंत्र की आड़ न लेना क्या वोटो के ही सब गुलाम है या द्वापर जैसी सभा हुई एक पांचाली आज भी समक्ष सबके निर्वस्त्र…

  • अभी है वक्त | Abhi Hai Waqt

    अभी है वक्त ( Abhi hai waqt )   खौल उठना है खून ,जब देती है दिखाई नग्न ता वह सोच की हो या परिधान की या हो डूबती संस्कृति और सभ्यता पुरखों से मिली धरोहर को निगल रही यह आधुनिकता पुरुषत्व हीन हो रही नव पीढ़ी गांजा चरस अफीम की विविधता शर्म , लाज,…

  • समय की जरूरत | Samay ki Jarurat

    समय की जरूरत ( Samay ki jarurat )   जुड़ते हुए आपसी संबंधों मे कभी कभी पारंपरिक बदलाव भी जरूरी है…. समय की बदलती धारा मे चुनाव अच्छाइयों पर होना चाहिए न कि रूढ़िवादी सिद्धांतों पर….. आज की स्वच्छंद जीवन शैली मे उभरती इस नव सोच के साथ तारतम्य बनाए रखना ही शेष के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *