कवि और कुत्ता

कवि और कुत्ता

मैं कवि हूॅं,
आधुनिक कवि हूॅं।
शब्दों का सरदार हूॅं,
बेइमानों में ईमानदार हूॅं ।

नेताओं का बखान करता हूॅं,
सरकार का गुणगान करता हूॅं,
योजनाओं की प्रशंसा करता हूॅं,
फायदे का धंधा करता हूॅं,
डर महराज का है
पीले यमराज का है।

मैं संयोजक हूॅं
सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस का,
मुझे महारत है रंग बदलने का,
किसी मौसम, किसी परिवेश का,
उधार में लिखता नहीं हूॅं,
सबको लगता हैं बिकता नहीं हूॅं,
कमाल भरी जेब का है,
सही रेट का है,
खाली पेट का है,
सेवा सत्कार का है
अच्छे-अच्छे पुरस्कार का है।

मैं चाहूं तो
राहुल को रत्न बना दूं,
मुलायम को सख्त बना दूं,
योगी आसक्त बना दूं,
माया को भक्त बना दूं,

जितना रस पाता हूॅं,
उतना गुर्राता हूॅं,
जो फेंक देते हैं,
माथे चढ़ाता हूॅं,

जिनकी खाऊं उनकी बकता हूॅं,
अजी मैं वफ़ादार कुत्ता हूॅं।

अजय जायसवाल ‘अनहद’

श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • वो मजदूर है | Mazdoor kavita

     वो मजदूर है ( Wo mazdoor hai : Kavita )   अरे! वो मजदूर हैं इसीलिये तो वो मजबूर हैं उनकी मजबूरी किसी ने न जानी मीलों का सफर तय किया पीकर पानी। पांव में जूते नही छाले पड़ गए थे भारी अमीरो को तो लेने जहाज गए विदेश, उनके लिये तो बसों के भी…

  • अनकही | Poem anakahee

    अनकही ( Anakahee )   चलिये ना कुछ बात करें मैं अपने दिल की बात कहूँ कुछ छुपे हुए से राज कहूँ तुम अपने मन की परते खोलो सहज जरा सा तुम भी हो लो मैं अपनी कहानी कह दूंगी जो बंधी है मन के भीतर गिरहें सभी मैं खोलूंगी तुम भी अपने घाव दिखाना…

  • संयम और जीवन | Kavita Sanyam aur Jeevan

    संयम और जीवन  ( Sanyam aur jeevan )    जब जीना दुश्वार हो मुस्किल अपरम्पार हो पग पग दिखे नही कोई रस्ता चहु दिश घोर अंधकार हो, फिर संयम रख लो धैर्य बांध लो जिससे जीवन का उद्धार हो।   अपने पराए या समाज हो कल परसों या आज हो उथल पुथल का यह जीवन…

  • हैप्पी फादर्स डे | Happy Father’s Day

    हैप्पी फादर्स डे ( Happy Father’s Day )   बरसों हुए विदा हुए फिर नन्हीं सी तनया बन जाती हूं जाकर बाबला तेरे अंगना में….   वही महक,वही खुश्बू समा तेरी जूही की कली सी बन जाती हूं जाकर बाबला तेरी बगिया में…   अपने आसमानों से देख नई कोंपले फूटीं,नये बसेरे बने बाबला तेरे…

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *