Atal

भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी

भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी

आदर्शों पर अटल हिमालय, सी जिनकी इच्छा शक्ति,
कर्त्तव्य पथ पर अडिग, अकम्प आदर्श देश भक्ति,
अटल विचारों के स्वामी, सत्य पथिक विहारी थे,
ऐसे अटल बिहारी करते नाम की सार्थक अभिव्यक्ति!

नवयौवन में गृहत्याग समर्पित, देश को जीवन कर डाला,
मानवता की सेवा करने, निस्वार्थ राजधर्म पाला,
स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़, जन चेतना जागृत करते,
ओजस्वी स्वर उच्च मुखर, शब्दों में बहती जैसे ज्वाला!!

अधरों पर साहस व संकल्पों की मुस्कान सदा रहती,
आत्मविश्वास से भरी नीतियां, राष्ट्र गौरव गाथा कहती,
लोकतंत्र के उन्नायक सत्ता की ख़ातिर झुके नहीं,
पक्ष विपक्ष की भूमिका के, निर्वहन में नैतिकता महती!!

परमाणु परीक्षण कर भारत को, वैश्विक शिखर प्रदान किया,
नव उदित किया भारत भानु, और पश्चिम को चौंका दिया,
कारगिल युद्ध में दुश्मन देश, के आगे घुटने नहीं टेके,
शौर्य पराक्रम देख भारत का, नतमस्त हुई सारी दुनिया!

विदेश नीति में पारंगत, दुश्मन के मंसूबे किए विफल,
संयुक्त राष्ट्र में भारत के, स्वाभिमान का चेहरा बने अटल,
अटल जी के शब्दों में बसा, भारत का अटल विश्वास,
हिन्दी में उद्बोधन दे नव, ऊर्जित कर दिया विश्व पटल !

अटल रहे राजनीति और साहित्य का अद्भुत संग महान,
भारत के प्रति कविता में, प्रेम समाहित उनका स्वमान,
“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” उनका रहा संदेश,
संघर्ष की राह पर कविता, बन जाती आत्मबल सोपान!

जब भी वे कविता लिखते मन का दर्द छलकता था,
समाज के हर वर्ग के हित का स्वप्न ह्रदय में बसता था,
मां भारती के प्रति प्रेम हर, काव्य में उत्प्राणित होता,
उनकी रचनाओं में सजीव, राष्ट्र सम्मान झलकता था!

दिसंबर पच्चीस को भारत में सुशासन दिवस मनाते हैं,
रत्न आपसा पाकर भारत रत्न गर्वित हो जाते हैं!
अटल जी से प्रेरणा पाकर विश्व गुरु बने भारत,
उनके आदर्श व्यक्तित्व को हम शत शत शीष नवाते हैं!!

विरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव निरख निरख के रूप तुम्हारा “महावीर “दिल भरता ही नहीं,तेरे चरणों से उठकर जाने को मन करता ही नहीं !!सफल हो गए नरभव सबके जो भी दर्शन को पाए,बुला रहा सौभाग्य सभी को विघ्न कोई पड़ता ही नहीं || रवि सम आभा मुखमण्डल पर कामदेव सी काया है,रूप अनंग…

  • मेरे पापा | Mere Papa

    मेरे पापा ( Mere Papa )    कहां चले गए हमें यू अकेला छोड़ के कर पाते कुछ बातें रिश्ते सारे तोड़ के बहतेआंखों के आंसू क्यों नहीं अब पोछते हंसते-हंसते चुपके से हाथ हमारा छोड़ के गम दबा ढूंढ रहे हैं मुस्कुराहट ओढ के तलाशते रहते हैं बेटा कोई हमें कहेl   डॉ प्रीति…

  • आजादी के शहजादे | Poem in Hindi on Bhagat Singh

    आजादी के शहजादे ( Azadi ke shahzade )    अठाईस सितंबर धन्य हुआ,तेईस मार्च की स्तुति में अठाईस सितंबर उन्नीस सौ सात, शहीदे आजम हिंद अवतरण । रज रज अति उमंग उल्लास, सर्वत्र अप्रतिम खुशियां संचरण । फिरंगी सिंहासन हिला डाला, प्रतिभाग कर क्रांतिकारी युक्ति में । अठाईस सितंबर धन्य हुआ, तेईस मार्च की स्तुति…

  • बांहों में | Poem on bahon mein

    बांहों में ( Bahon mein )   धरा गगन से कह रही लो आ गया मधुमास प्रियतम ले लो बाहों में मदमाता बसंत खास   लिपट लता सी प्रीत भरे कुदरत करती श्रंगार आलिंगन आतुर सरिताये चली सिंधु के द्वार   दीपक बाती का मिलन जग रोशन हो सारा प्रेम की रसधार बहती ऐसा हो…

  • सनातन खातिर | Sanatan Khatir

    सनातन खातिर ( Sanatan Khatir )    चाहते ही सुरक्षा यदि स्व प्राण की आस्था,धर्म ,बुनियाद सनातन की तो,देना होगा साथ सभी को सरकार का चलना होगा मिलाकर हांथ सबको.. रह लिए अब तक गफलत मे बहुत निभा लिए साथ भाईचारे का बहुत अब , झांकिये अतीत और भविष्य मे हो जाएगा चित्र स्पष्ट परिदृश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *