Mera swabhiman hai yah

मेरा स्वाभिमान है यह | Mera swabhiman | Kavita

मेरा स्वाभिमान है यह

( Mera swabhiman hai yah )

 

मैं गिरकर उठने का हुनर अब जान गई हूं
किंलिष्ट प्रकृति का आवरण पहचान गई हूं
तीन लोको की करती हुई आज अगुवाई
जीवन -मृत्यु का मैं ही निरन्तर सेतु बनी

 

जिंदगी बढ़ाती हूँ मुकाम के अन्वेष पर
संभालें रखती हूँ सृष्टि के अवशेष सब
तकदीर के पन्ने पलटने का रखती हूं दम
स्वरचित कहानी के किरदार जीती हूं सब

 

रुक कर रोती ना किस्मत को कोसती अब
कथनी करनी का तारतम्य बिठा चलती हूं
पहचान जाहिर करती दिखती समाज पर
डिगाती नही स्वाभिमान पहले से बेहतर हूँ

 

बेलौस शक्ति के साहस से जीता है डर को
आशा संग बढी प्रतिपलअनिश्चित डगर पर
मंजिल पर नजर थमी है मेरी पल-पल
अन्जान डगर बढी ,विश्वास की थामें गठरी

 

अब झुकने की मेरी बारी बिल्कुल नहीं है
“सुनो सुनो” सुनते मेरी जिंदगी सब व्यर्थ गई
जीवन कालचक्र में सिक्का मेरा मजबूत हुआ
“कहो कहो” कहने वालों को शामिल किया

 

मैं बोलूंगी तुम सुनोगे ,नियम आज से बदला
सीता अहिल्या मीरा जैसी, मैं बिल्कुल नहीं
मेरा अपना मुकाम जग में ,अपनी है पहचान
इसीलिए खुद ,फैसले लेने का मिला अधिकार

 

मत ढूंढो मुझ में निर्बल अबला सदियों पुरानी
तोड चुकी जंजीरे अज्ञान और भेदभाव की
ऊँच नीच और असमानता आज जान गई है
स्वतंत्रता की कीमत भी पहचान गई है

 

. आत्मनिर्भरता ,जागरूकता और साक्षरता ने
बदल डाला है सदियों पुराना मेरा स्वरूप
किंचित अभिमानी हूं आज इस दौर मे मै
आत्मस्वाभिमानी जीवन प्रण लिए खड़ी मैं

 

घर समाज दफ्तर एवं राष्ट्र के प्रहरी बनी हूँ
मैं ही बदल चुकी हूं सफलता के सोपान पर
मत दबाओ मेरे आत्म बल व अभिमान को
मिटने नहीं दूंगी मैं अपनी नई पहचान को

मैं जागी हूं , सजग खडी हूँ, अनवरत चलूंगी
मुझसे मिलकर धरती आकाश का कद बढ़ेगा
नई पीढ़ी को ,स्वाभिमान से ,आह्लादित हो
गौरवमई धरा पर जीने का संबल मिलेगा

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

अनकही | Poem anakahee

Similar Posts

  • पर्यावरण बचाना है

    पर्यावरण बचाना है पर्यावरण बचाना है तो , पीपल, बरगद, नींम लगाएं ! तपती धरती को अपने हम, आवर्षण से मुक्ति दिलाएं !! जाड़ा, गर्मी, बरसात और ऋतु चक्र सही हो जाएगा ! रोग दोष से मुक्ति मिलेगा, घर खुशियों से भर जाएगा !! पर्यावरण संतुलित होगा, धरती हरी भरी होगी ! लहराएंगी फसलें चहुंदिश,…

  • नया साल | Kavita Naya Saal

    नया साल ( Naya saal )   रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था   आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा   जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं  …

  • कच्चे मकान बरसाती रातें | Poem kache makan

    कच्चे मकान बरसाती रातें ( Kache makan barsati raatein )   चलो कच्चे मकानों में, गरीबों के ठिकानों में। बरसाती राते देखो, उनकी जिंदगानी है।   छप्पर टपके पानी, नैन टपकता नीर। जलमग्न हो कुटिया, भरे बस्ती में पानी है।   दिल पर कैसी गुजरे, बरसाती काली रातें। अंधियारा घट छाए, बस्तियों की कहानी है।…

  • हे राम | Hey Ram

    हे राम! ** कर जोड़ करूं तेरा वंदन, हे रघुनंदन ! हे रघुनंदन। दशरथ-कौशल्या के नंदन, तीनों लोक करे तेरा वंदन; महादेव इन्द्र ब्रह्मा भी करें पूजन। अतातायियों के हो संहारक, सतपथ के हो सृजन कारक। दुष्ट पापियों के हो काल, दशानन के हमने देखें हैं हाल। लंका जलाकर खाक किए, विभीषण राज्य स्थापित किए।…

  • सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा | Vishwakarma

    सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा ( Sarvapratham vastukar hai vishwakarma )    दुनियां के सर्व प्रथम, वास्तुकार विश्वकर्मा, १७ सितम्बर को जन्में भगवान विश्वकर्मा। हर वर्ष कन्या संक्रांति को मनातें है जयंती, कर्म प्रधान है पहले इन्जिनियर विश्वकर्मा।। इस दिन हम करते है इनका विशेष भजन, अस्त्र-शस्त्र उद्योग मशीन व फैक्ट्री पूजन‌। वास्तुदेव की अंगिरसी पत्नी…

  • पावन हुई अयोध्या लौट राम घर आए | Pawan hui Ayodhya

    पावन हुई अयोध्या लौट राम घर आए ( Pawan hui Ayodhya laut ram ghar aaye )     पावन हुई अयोध्या प्रभु राम के मन भायी हुआ अवतरण श्रीराम का खुशियां मनाई     दशरथ कौशल्या घर जन्मे प्रभु ने किया निहाल त्रिलोकी के नाथ आए जग में ऐसी नहीं मिसाल     अमर हो…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *