Ham sab ka abhiman tiranga

देशभक्ति

देशभक्ति

हमारा तन-मन मिट्टी का गुणगान करता है
यही वह भूमि जिस पर अभिमान करता है

जहाँ का हर बच्चा देश की सेवा करता हैं
मॉ भारती के आँचल की रक्षा करता हैं

कभी भी हम भारतीय डरते नहीं मौत से
सिहर जाते दुश्मन सारे हमारे खौफ से

तीन रंग रंगीन कपडा नहीं ये हमारी शान है
लहराता हुआ तिरंगा हमारा स्वाभिमान है

नदियाँ, सागर, हिमालय हिन्द की जान है
गगन चूमता रंगों से रंगा अपना हिन्दुस्तान है

मेरा तुम्हारा सबका जीवन सफल हो जाए
देश पर मिट कर तिरंगे का कफन पा जाए

जीवन की ख़ुशनसीबी है देश के काम आना
जनता को चैन की सांस दे, वतन पर मिट जाना

शत-शत वंदन वीर तकदीर में ये मुकाम आया
ख़ुशनसीब हुआ रक्त जो देश के काम आया ।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बच्छराज काकासा के हीरक जयन्ती वर्ष

    बच्छराज काकासा के हीरक जयन्ती वर्ष नई भोर नव ऊर्जा आनंदनव प्रभात के हम अभिलाषी है।सूरज की पहली किरण संग ! काकासाउजास ! आरोग्य !आनंद और विकास !हो वर्धमान ,रहे प्रकाशमान ! काकासाआपके जीवन के हर पल में संग !बच्छराज काकासा का20 जनवरी को जबजन्मदिन आता है तोहमको यह बात बताता है किहम सदैव फूलों…

  • इंटरनेट की दुनिया | Kavita internet ki duniya

    इंटरनेट की दुनिया ( Internet ki duniya )   इंटरनेट का आया जमाना मोबाइल चलन हुआ कर लो दुनिया मुट्ठी में लाइव चैटिंग फैशन हुआ   मोबाइल में जान तोते की भांति मन में बसने लगा साइबर अपराध बढ़ गए ठग नेट पर ही ठगने लगा   ऑनलाइन क्लासे चलती गुरुकुल विद्या आए कैसे बैंकिंग…

  • कृपा करो माँ पार्वती

    कृपा करो माँ पार्वती   (दुर्गा-अष्टमी पर विशेष)   कृपा करो माँ पार्वती। संहार , पालन, रचने वाली, तुम्ही तो हो आदिशक्ति।।   लाल चुनरिया ओढ सिंह पर, चढी भक्तों का मन हरती। खङग, चक्र , त्रिशूल, गदा ले, दुष्टों का मर्दन करती।।   सिद्धि मोक्ष-सुख देने वाली, भक्त-वत्सल ममता की मूर्ति। बिना तुम्हारे शिव…

  • लोटे की जाति | Kavita Lote ki Jati

    लोटे की जाति ( Lote ki Jati ) एक दुकान पर, बहुत से लोटे रखें हैं, दुकान पर, लोटा बस लोटा है, उसकी कोई जाति नहीं है, लेकिन मनुष्य ने, लोटे की भी जाति बना दिया है, अब जिस जाति का व्यक्ति, लोटा खरीदेगा, वह उस जाति का, लोटा हो जाएगा। मनुष्य के इस पागलपन…

  • आहट | Kavita Aahat

    आहट ( Aahat )   घर के भीतर तो नज़र आती हैं दीवारे हि रास्ते तो बाहर हि दिखाई देते हैं उजाले की चाहत में कलियाँ अंधेरे मे ही सजती संवरती हैं आते नहीं कहकर अवसर कभी उनकी आहट को हि महसूस करना होता है गफलत भरी नींद को हि लापरवाही कहते हैं आभास हि…

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *