Kavita Lote ki Jati

लोटे की जाति | Kavita Lote ki Jati

लोटे की जाति

( Lote ki Jati )

एक दुकान पर,
बहुत से लोटे रखें हैं,
दुकान पर,
लोटा बस लोटा है,
उसकी कोई जाति नहीं है,
लेकिन मनुष्य ने,
लोटे की भी जाति बना दिया है,
अब जिस जाति का व्यक्ति,
लोटा खरीदेगा,
वह उस जाति का,
लोटा हो जाएगा।
मनुष्य के इस पागलपन पर,
लोटा भी मन ही मन,
मुस्कुराता है,
कही लोटे की भी जाति होती हैं,
होती हैं साहब,
भारत में होती हैं,
यहां विभिन्न जातियों के,
लोटे आपको मिल जाएंगे।
इस लोटे की जाति ने,
देश को हजारों वर्षों तक,
गुलामी की जंजीरों में जकड़ें रहा
लोटे की जाति है कि जातीं नहीं
इस हाइटेक युग में भी,
लोटे की जाति का रुतबा,
कम नहीं हुआ है,
कभी-कभी लोटे की जाति,
अपना अहम दिखा ही देता है,
क्या मजाल है कि आज भी,
कोई जाति का व्यक्ति,
उच्च जाति के लोटे को छू लें तो,
समझों उसके लिए,
पहाड़ टूट गया हो,
कभी-कभी तो ऐसे व्यक्ति की,
जान को भी खतरा हो जाता है।
होती हैं साहब,
इस देश में,
लोटे की भी जाति होती हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

एक हंसती हुई लड़की | Kahani Ek Hansti Hui Ladki

Similar Posts

  • हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है | Geet

    हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है ( Hum mile the aapse woh zamana yaad hai )     वो हंसी पल वो तराना सुहाना याद है हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है   खिल उठा था चमन चहक उठी वादियां सभी खुशियां बरस पड़ी महक उठी बगिया तभी   प्रीत भरी…

  • आती नहीं दिवाली कभी हमारे घर | Diwali par kavita in Hindi

    आती नहीं दिवाली कभी हमारे घर ( Aati nahi diwali kabhi hamare ghar )   आती नहीं दीवाली तुम क्यों, कभी हमारे छोटे घर। हर बार तुम क्यों जाती हो, बड़े शहर और मोटे घर।।   बाबा कहते हैं अपने घर, नहीं मिठाई मीठी है अम्मा कहती किस्मत है सब, हांडी सारी रीती है सालों…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • बदलने से | Badalne se

    बदलने से हमको परहेज़ है साहब कहाँ बदलने से।कुछ न बदलेगा मगर बस यहाँ बदलने से। बात कोई नहींं करता वहाँ बदलने कीहम बदल सकते हैं सचमुच जहाँ बदलने से। न दिल, न जज़्बा, न लहजा, न नज़रिया, न नज़रकुछ बदलता नहीं है चेहरा बदलने से। सर झुकाने के तरीके के सिवा क्या बदलादिल बदलता…

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

  • गंगा मइया | Ganga Maiya

    गंगा मइया  ( Ganga maiya )    गंगा मइया कै निर्मल लहरिया, नहाये चला काशी शहरिया। राजा भगीरथ ने गंगा को लाया, रोज -रोज करती पावन वो काया। छोड़ा ई रोज कै बजरिया, नहाये चला काशी शहरिया, गंगा मइया कै निर्मल लहरिया, नहाये चला काशी शहरिया। शिव की जटा से निकली है गंगा, धो करके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *