कर्म

कर्म

कर्म

राहें चाहे जितनी कठिन हों,
मैं चलना जानता हूँ,
तेरे साथ की उम्मीद में,
मैं हर मंजिल पाना जानता हूँ।

कर्म ही मेरा साथी है,
पर तेरी याद भी संजीवनी है,
हर कदम पर तुझे पाने की आशा,
मेरे सम्पूर्ण जीवन की कथनी है।

मेरे सपनों में बस तू है,
पर मेहनत से है मिलन का रास्ता,
क्योंकि कर्म के बिना अधूरा है,
जो भी है, तुझसे मेरा वास्ता।

ना समय की रुकावट,
ना ही किस्मत का खेल,
तेरे बिना ये जीवन सूना,
पर कर्म से ही बनेगा सब कुछ मेल।

तेरी यादों में डूबा,
मैं अपनी राह बनाता हूँ,
तुझे पाने की चाह में,
अपने कर्म से मैं खुद को आजमाता हूँ।

धैर्य का सहारा लेकर,
मैं आगे बढ़ता जाऊंगा,
तेरे मिलने की उम्मीद से,
हर बाधा को मिटाऊंगा।

क्योंकि कर्म ही मेरा हौंसला है,
और तेरा प्यार ही मेरी जीत,
इन दोनों के संग मैं लिखूंगा,
अपने किस्मत की नई रीत।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

  • नारी की वेदनाएं

    नारी की वेदनाएं नारी को हि बोझ अपना समझ रहे हो क्यों ?गर्भ में हि कोख से उसे हटा रहे हो क्यों ? निर्जन पथ पर बचा न पाती अस्मत नारी,नोच रहे क्यों दानव बनकर नर बलात्कारी | दासी मानकर चाहते हैं गुल्लामी उसकी,कन्या को पूज कर चाहते हैं कृपा भी उसकी | अशिक्षित हि…

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden ) जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया। नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया। वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको, मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।   दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया। तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।…

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

  • वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए | Khat par Kavita

    वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए ( Wo phir khat likhne ka zamana aa jaye )    वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए तुम्हारी याद मुझको फिर तरोताजा करा जाए, दिल की धड़कन ना पूछो कितनी तेज हो जाए पैगाम में तेरी खुशबू का एहसास वो करा जाए शब्दों को पढ़ते पढ़ते…

  • धुंआ | Dhuaan

    धुंआ ( Dhuaan )   धुंये के कितने रंग…|| 1.उठता है ऊपर आसमान, छूने का जनून होता है | उसे देखकर लोगों मे, हलचल सा शुरूर होता है | भीड जमा होती है, जाने कितने सबाल होते हैं | धुंआ कहाँ से उठा है, पता कर के निहाल होते हैं | धुंये के कितने रंग…||…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *