और हिन्दी

Hindi kavita | Hindi Diwas Poem -और हिन्दी

और हिन्दी

( Aur Hindi )

 

 

संस्कृत प्राकृत से पाली स्वरूप धरि,

अब देवनागरी कहावति है हिंदी।

छत्तीस रागिनियों के बारह सुर गाइ गाइ,

चारि मिश्रित वर्ण सुहावति है हिन्दी।।

 

आगम -निगम के गूढ़ तत्व कहि कहि,

ब्रह्म  से जीव को मिलावति है हिंदी।

भारत महान की आन बान शान बनि,

नभ तक अंचरा लहरावति है हिन्दी।।

 

अवधी ब्रज मगही बुंदेली मैथिली कन्नौजी,

तान भोजपुरिया सुनावति है हिन्दी।

हिमालय ललाट गंगा यमुना जलोढ़ पाट,

विन्धय तक केश विखरावति है हिन्दी।।

 

मालवा दकन कन्याकुमारी के कोमल चरण,

हिंद महासिंधु से धोवावति है हिंन्दी।

सप्तद्वीप धरती पर राज करति,

शेष प्राच्य मानचित्र देखावति है हिंदी।

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

साल गया है

 

Similar Posts

  • परिवार सब टूट रहे हैं

    परिवार सब टूट रहे हैं संस्कार छूट रहे हैं कुटुंब परिवार सब टूट रहे हैं। संदेह के घेरे फूट रहे हैं अपने हमसे रूठ रहे हैं। घर-घर दांव पेंच चालों का दंगल दिखाई देता है। कलही कारखाना घर में अमंगल दिखाई देता है। संस्कारों की पतवार जब भी हाथों से छूट जाती है। परिवार की…

  • अभिमान | Abhiman par Kavita

    मत करना ‌अभिमान ( Mat karna ‌abhiman )    चाहें कितना कोई हो बलवान, या कितना ही हो कोई धनवान। अथवा कितना कोई हो बुद्धिमान, अरे बन्दे तुम मत करना अभिमान।। अभिमान से होता है सर्वनाश, रुक जाता फिर उसका विकास। चाहें राजा रंक अथवा हो इन्सान, जिसने किया उसका हुआ विनाश।। सुंदरता पे न…

  • मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

    मैं मरूँगा ( Main Marunga )   मैं नहीं मरूँगा किसी सड़क दुर्घटना में नदी या तालाब में डूब कर !   मैं नहीं मरूँगा किसी ज़हर के सेवन से या नशे का आदि होने से !   मैं नहीं मरूँगा पँखे से लटक कर या किसी पेड़ पर झूल कर !   मैं नहीं…

  • विश्व बाल दिवस | Vishwa bal diwas par kavita

    विश्व बाल दिवस ( Vishwa bal diwas )    आज विश्व बाल दिवस है बच्चे बेच रहे सामान है दिल में बड़ी कसक है कहीं लगे हैं मजदूरी में कहीं लगे हैं रेत खनन में बाल श्रम अपराध भले हो पुस्तक छोड़ कुदाल लिए हैं पेट की आग को पूछो ना अरमानों को कुचल खड़े…

  • दी ग्रेट कपिल शर्मा | Kapil Sharma par kavita

    दी ग्रेट कपिल शर्मा ( The great Kapil Sharma )   –> कपिल कपिल नहीं, हंसी का फब्बारा है |?| 1.दी कपिल शर्मा टी.वी.शो, लाफिंग गैस का गुब्बारा है | आता शनि रविबार रात सोनी पर, ठहाकों का फब्बारा है | हंसना-हांसना खुशियाँ फैलाना, सोनी टी.वी.की पहचान है | कपिल कपिल नहीं रहा अब, करोडों…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *