ब्रह्माकुमारीज चीफ दादी रतनमोहिनी को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने ब्रह्माकुमारीज चीफ दादी रतनमोहिनी के शरीर छोड़कर परमात्मा शिव की गोद लेने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आध्यात्म और रूहानियत के क्षेत्र में बड़ी शख्सियत राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने श्रीगोपाल नारसन की कई पुस्तकों का विमोचन विभिन्न अवसरों पर किया था।

गत वर्ष राजनीतिक विंग के सम्मेलन में उत्तराखंड के राज्य मंत्री स्तर श्यामवीर सैनी को जब दादी रतनमोहिनी से मिलाने उनके आवास पर लेकर गए तो बहुत ही अपनेपन से वह मिली थी और आते रहिये कहकर भविष्य में मधुबन आने का निमंत्रण भी उन्होंने दिया था।

श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि दादी रतनमोहिनी वास्तव में सौगातो से झोली भर देती थी।मात्र 13 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारीज से जुड़ी और ईश्वरीय सेवा में समर्पित हुई दादी रतनमोहिनी ने 101 वर्षों तक अपना सार्थक जीवन जिया।उन्होंने हाल ही में अपने जीवन के 102 वें वर्ष में प्रवेश किया था।

श्रीगोपाल नारसन ने दादी रतनमोहिनी द्वारा देश विदेश की गई गई सेवाओ का उल्लेख करते हुए उन्हें ब्रह्माकुमारीज संस्था का गौरव बताया तथा उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट
पोस्ट बॉक्स 81,रुड़की,उत्तराखण्ड

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *