स्वस्थ जीवन

स्वस्थ जीवन

यह बात तो साधारण सी है पर स्वस्थ जीवन के लिए अपरिहार्य भी है। हम अपने जीवन में चाहते हैं कि अगर अच्छे काम करें वह अपने कुल का नाम करें आदि – आदि तो सर्वप्रथम अपनी आदतों पर सही से ध्यान दें। यह आदतें ही तो हमारे जीवन की दशा और दिशा सही से निर्धारित करती हैं तदर्थ हमे अपनी – अपनी दिनचर्या पर अच्छा-खासा ध्यान देना होगा।

घटना प्रसंग एक बार इंसान ने कोयल से कहा कि तू काली न होती तो कितना अच्छी होती , सागर से कहा तेरा पानी खारा न होता तो कितना अच्छा होता और गुलाब से कहा तुझमें कांटे न होते तो कितना अच्छा होता आदि – आदि । यह सुनकर तीनों एकसाथ बोले -हे इंसान !

अगर तुझमें दूसरों की कमियां देखने की आदत न होती तो तूं कितना अच्छा होता। अतः हम सबको उसी तराजू से तोले जिसमें हम खुद को तोलते है फिर देखने पर हम पायेंगे कि लोग उतने बुरे नहीं है जितना हम समझते है ।

यह सच है कि आदतें बदलना किसी के लियें भी आसान काम नहीं है पर जो आदत न बदल सके वो इंसान नहीं है ।हम अक्सर दूसरों में कमिया देखते रहतें हैं लेकिन जिसके काम में कुछ हमको गलत लगें तों हमें बिना प्रचारित किये स्वंय उन्हें जताना चाहिये और हमें अगर सभी में दोष लगें तो हमें दूसरों को गलत साबित करने की अपेक्षा अपने स्वयं में बदलाव लाने का प्रयत्न करना चाहिये क्योंकि अपने जीवन में सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को सही से समझकर उनका सुधार कर सकता हो ।

अतः हमारे जीवन का बदलाव ही सही से सार है। हम दूसरों के गुणों से तो कुछ सीखे । वह हम उनके गुणों को खोज-खोज कर अपनायें । हम किसी की कमियों से कभी सरोकार नही रखे तब हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा व हमारे मन में आनंद का प्रादुर्भाव होने लगेगा। अतः हमको बुरी आदतों के दुष्परिणाम पर चिन्तन कर अच्छी आदतों को सही से अपनाना होगा।

वह शनैः-शनै: उन्हें हम अपनी दिनचर्या का अभिन्न आंतरिक हिस्सा बनाना होगा। यही सही तरीका अच्छी आदतें अपनाने का, जीवन स्वस्थ बनाने का है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ढाट इतिहास

    ढाट इतिहास ढाट का ढंग निराला मन भावन पावन,ढाट का रंग निराला चित्त चित्र पावन। खावड़ में खोदते ख़ूब पार खेतों में ,मीठा मन भावन धोरा धरती रेतों में। झाड़ जंगल पहाड़ नहीं आकड़े उगते अपार,बूहड़ा फोग सिणिया खीप खड़े कर क़त़ार। मनख महमानों की करते मान मनोहार मोकली,जीमण को रोटी राबड़ी झण मखण ढोकली।…

  • मुझ से खफा खफा ये सुंदरियाँ : भाग.. 1

    अचानक मेरे फोन पर कुछ तस्वीरे, कुछ फिल्मे आयी तो मैं चौक पड़ा.. कोई नया नम्बर था.. अपरिचित.. किसी खूबसूरत महिला की तस्वीरे थी.. अलग अलग परिधान में वह बहुत ही सुंदर और लुभावनी लग रही थी.. मैने याददाश्त पर जोर लगाया मगर कुछ याद नही बन पड़ा कि वो कौंन है.. यक़ीनन वह मेरे…

  • माता की सेवा से बड़ा कुछ नहीं

    साथीयों मुझे बहुत ही गहरा एहसास हुआ एक इंसान की मातृ भक्ति को देखकर की कैसे वो अपनी बूढ़ी माँ की सेवा करता है। दोस्तों कुछ करो कितने भी दयालू बनो , दान धर्म करो , परन्तु यदि वो इंसान अपने माता पिता की सेवा या उनका आदर नहीं करता तो वो कभी भी सुखी…

  • अतुलित बल धामम्

    हनुमान जी महाराज अतुलित बलवान हैं। वे ऐसे बलशाली हैं जिसकी कोई तुलना न की जा सके। कई लोगों को लगता है कि हनुमान जी महाराज कैसे संपूर्ण पहाड़ को उखाड़ सकते हैं लेकिन शक्तिशाली, अखंड ब्रह्मचारी व्यक्ति के लिए सब कुछ संभव है। उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। आज का अक्सर…

  • नारी की वेदनाएं

    भारत को पुरुष प्रधान देश माना जाता है। प्राचीन काल से ही भारत में महिलाओं को दोयम दर्जे का माना जाता रहा है। उनके साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है. महिलाओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है। यह पुरुष प्रधान संस्कृति के कारण हुआ है। इसके साथ ही, पारंपरिक पुरुष-प्रधान संस्कृति के प्रभाव में…

  • हम तो टेंट वाले हैं | Hum to Tent Wale Hain

    लाल किले में आजादी जश्न के मौके पर हर साल मुशायरा होता है। ऐसे ही कम से कम 40 या थोड़ा उससे आगे या पीछे वक्त की बात है। एक मुशायरा चल रहा था। जनवरी की ठंड थी, लेकिन श्रोताओं की वाहवाही और शायरों के एक से बढ़कर ग़ज़ल और शायरी से ठंड का नामोनिशान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *