Poem on Yoga in Hindi

योग

योग

( दोहा आधार छंदगीत )

श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।
योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार।

समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।
स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।
ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।
योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार।

चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।
आसन विविध प्रकार के, रखते हमें निरोग।।
ध्यान योगबल सूत्र का, करिए खूब प्रसार।।
योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार।

पूरा शास्त्र विधान ये, षटदर्शन में एक।
दिया पंतजलि ने हमें, योग ज्ञान नित नेक।।
अन्तरमन की साधना, शक्ति का संचार।
योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार।

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • राजपाल सिंह गुलिया की कविताएं | Rajpal Singh Golia Poetry

    उसके मुँह से बात निकली उसके मुँह से बात निकली,बात क्या औकात निकली. थक गया भिखारी दुआ दे,तब कहीं खैरात निकली. घूस समझा था जिसे वह,सा’ब की सौगात निकली. करवटें बदली हजारों,तब कहीं वो रात निकली, नेक समझा था सभी ने,नार वह बदजात निकली. नाव थी महफूज़ वह जो,धार के अनुवात निकली. उसको देखा तो…

  • Kavita Corona ka Kahar | कोरोना का कहर

    कोरोना का कहर ( Corona ka kahar )     हर सिम्त चल रही है,बस मौत की हवा। थम  जाये  कोरोना, अब  कीजिए  दुआ।   संकट में नौकरी है,दहशत में ज़िन्दगी, आई है कहर बनके,यह बला सी वबा।   भयभीत हैं सब लोग,दुबके हैं घरों में, खता किसी की है,हमको मिली सजा।   उपचार  के…

  • प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

    प्रणय उत्संग ( Pranay Utsang )   प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव जीवन पथ अभिलाष प्रभा, आनंदिका स्पर्श अनुभूति । पर वश श्रृंगार विहार, चाल ढाल सम अरुंधति । मधुर मृदुल स्वर लहरियां, उष्ण विराम शीतल छांव । प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।। आचार विचार व्यवहारिकी, स्व पालन नैतिक संहिता । अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप, सकारात्मक सोच अंकिता ।…

  • उर तृषा सदा तृप्त | Sada Tript

    उर तृषा सदा तृप्त ( Ur trisha sada tript )    उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार,…

  • मौसम | Beautiful Ghazal In Hindi

    मौसम ( Mausam )   फिर बदलने को है हवा सर्द होने जो लगे धूप सुस्ताने लगे चलो ,आओ, इन कपड़ों, पापड़, आचार के संग फूफूंद लग रहे ये अपने रिश्ते भी कुछ देर धूप में रख दें फिर से ये ताजा दम हो कुछ निखर जायेंगे कुछ संवर जायेंगे….   लेखिका :- Suneet Sood Grover…

  • मैंने क्या किया | Kavita Maine kya Kiya

    मैंने क्या किया ? ( Maine Kya Kiya )   मेरे पास एक नाव है टुटी हुई सी छेद हुआ पड़ा जो किसी काम का नहीं फेंक नहीं सकता पर जगह टार है रखा क्या करूं इसका समझ नहीं आता फेंका भी नहीं जाता जाड़े का इंतजार कर रहा हूं जला दूंगा भगा के ठंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *