Pranay Utsang

प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

प्रणय उत्संग

( Pranay Utsang )

 

प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव

जीवन पथ अभिलाष प्रभा,
आनंदिका स्पर्श अनुभूति ।
पर वश श्रृंगार विहार,
चाल ढाल सम अरुंधति ।
मधुर मृदुल स्वर लहरियां,
उष्ण विराम शीतल छांव ।
प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।।

आचार विचार व्यवहारिकी,
स्व पालन नैतिक संहिता ।
अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप,
सकारात्मक सोच अंकिता ।
रज रज मोहक सुरभि,
आकर्षण सरित सौंदर्य बहाव।
प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।।

उर उत्कंठा मिलन चाह,
प्रति पल अनूप प्रतीक्षा ।
आभा बिंब कदम आहट,
स्मृत वेदी झलक अभिरक्षा ।
उत्तर उत्सुक प्रश्न माला खोज,
शंका रिक्ति समाधान भराव ।
प्रणव उत्संग,उत्सविक हावभाव ।।

सम्मुख बेला एकटक निहार,
शब्द अभिरूप संकेत भाषा ।
अति चाहना स्वागत सत्कार,
अपनत्व नव संबंध परिभाषा ।
संसर्ग अभिलाष अंतिमा,
सृजन संग खुशियां जड़ाव ।
प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • नयी रोशनी

    नयी रोशनी अंधेरों की बाहों से छूटकर आई है,एक उम्मीद की किरन जो जगमगाई है।थमी थी जो राहें, अब चल पड़ी हैं,दिलों में नयी रोशनी जो घर बसाई है। खामोशियों की परतें अब पिघलने लगीं,अधूरी सी कहानियां अब संवरने लगीं।हर कोना जो सूना था, वो चमक गया,नयी सुबह की आहट दिल को छूने लगी। दिकु,…

  • शक की बीमारी | Poem shak ki bimari

    शक की बीमारी ( Shak ki bimari )    कोई व्यक्ति ना पालना ये शक वाली बीमारी, छीन लेती है सुकून घर परिवार का ये हमारी। इसी शक से हो जाती अक्सर रिश्तों में दरारें, शक पर सुविचार एवं लिख रहा हूं में शायरी।।   आज-कल हर आदमी है इसी शक के घेरे में, पहले…

  • आम | Aam

    आम ( Aam ) आम सब फलों का राजा मीठा रसीला फलों का राजा जून में लग जाता जोरदार खट्टा मीठा फलों का राजा नाम दाम रंग रूप अनेक स्वाद सुंदर फलों का राजा दशहरी हापूज़ तोता पुरी ताज़ा लंगड़ा केस़र फलों का राजा मिश्री से मीठा मधुर ज़ायक़ा कच्चा पक्का फलों का राजा कच्चे…

  • मेरे मन के आंगन में आज | Mere Man ke Aangan mein

    मेरे मन के आंगन में आज ( Mere man ke aangan mein aaj )    मेरे मन के आंगन में आज मेरी मां की छवि समाई है जिसके पावन आंचल में मेरी सारी खुशियां समाई हैं हर मुश्किल की घड़ी में मैंने मां का आंचल थामा है जिसकी छाया ने मुझको हर पल जीना सिखाया…

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल | Sardar Vallabh Bhai Patel Par Kavita

    सरदार वल्लभ भाई पटेल ( Sardar Vallabh Bhai Patel )   स्वाभिमानी भाल दमकता अदम्य साहस भरपूर। राष्ट्रदीप जोत ज्योत जला देश प्रेम में रहते चूर।   एकता का सूत्र पिरोकर मातृभूमि से प्यार किया। लौहपुरुष सच्चे सपूत तन मन धन सब वार दिया।   अखंड भारत निर्माता दूरदर्शी उच्च विचारधारा। क्रांतिकाल कर्मठ योद्धा वल्लभभाई…

  • दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

    दरख़्त कुल्हाड़ी ( Darakht kulhari )     बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती   जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है   बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *