Purnika Sabko Matdan Karna Padega

सबको मतदान करना पड़ेगा | Purnika Sabko Matdan Karna Padega

सबको मतदान करना पड़ेगा

 

बात मानो हमारी सारी जनता।
वोट डालने तो जाना पड़ेगा।।

ये जो अधिकार सबको मिला है।
यही कर्तव्य निभाना पड़ेगा।।

चाहे लाखों हों काम वोट के दिन।
पर समय तो निकालना पड़ेगा।।

एक एक वोट रहता जरूरी।
अपना मत दान देना पड़ेगा।।

घर मोहल्ले में कोई ना छूटे।
सबको मतदान करना पड़ेगा।।

लोक शाही यही कहे दीप्ति।
ठाठ से वोट डालना पड़ेगा।।

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राम मंदिर महोत्सव | Kavita Ram Mandir Mahotsav

Similar Posts

  • तुम्हे रुलाने आया हूँ | Marmik kavita

     तुम्हे रुलाने आया हूँ  ( Tumhe rulane aya hun )   हंसने वालो सुनो जरा तुम तुम्हे रुलाने आया हूँ। अश्कों की बरसातों मे आज तुम्हे नहलाने आया हूँ।। जिसको सुनकर झुम उठो तुम ऐसा न संगीत मेरा। अन्तर्मन तक कांप उठेगा दर्द भरा सुन गीत मेरा।। न चाहिये कोई ताली मुझको न अभिनंदन चाहता…

  • सौंदर्य | Saundarya Kavita

    सौंदर्य ( Saundarya )   सौन्दर्य समाहित ना होता, तेरा मेरे अब छंदों में। छलके गागर के जल जैसा, ये रूप तेरा छंदों से। कितना भी बांध लूं गजलों मे,कुछ अंश छूट जाता है, मैं लिखू कहानी यौवन पे, तू पूर्ण नही छंदों में।   रस रंग मालती पुष्प लता,जिसका सुगंध मनमोहिनी सा। कचनार कली…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal ) *** ओ रे ! काले काले बादल, बरस जा अब, सब हो गए घायल ! धरती अंबर आग उगल रहे, ऊष्मा से ग्लेशियर पिघल रहे! सूख गए हैं खेतों के मेड़, बरसो जम कर- अब करो न देर । ओ रे ! काले काले बादल… बरसो … हर्षे बगिया, हर्षे मुनिया।…

  • धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

    धूमिल होता आकाश ( Dhumil hota aakash )    रेत के टीले पर बनाया था घर हमने दूर की आंधी ने नींव ही खोखली कर डाली उड़ते रहे छप्पर बांस खड़खड़ाते रहे गरीबी की दीवार चादर न बन सकी हवा के बहाव मे चल दिए वे भी जिनके लिए कभी हम बहुत कुछ थे…सब कुछ…

  • नागपाश में गरुण | Nagpash

    नागपाश में गरुण ( Nagpash me Garun )   आचार भंग करना, आचार्यों का आचरण हुआ। अब तो राजनीति का भी अपराधीकरण हुआ। वन-वन भटकें राम, प्रत्यंचा टूटी है। सीता की अस्मिता, रावणों ने लूटी है। क्षत विक्षत है, सारा तन लक्ष्मण का, बंधक रख दी गई, संजीवनि बूटी है। नागपाश में गरुण अब विषैला…

  • परछाई | जलहरण घनाक्षरी | Parchai chhand

    परछाई ( Parchai )   चल पड़ती साथ में साया बन परछाई अपनी छवि जग में पहचान बनाइए   हरदम देती साथ हर राह डगर पे अपनी परछाई को उज्जवल बनाइए   मां की परछाई बेटी खुशियों का है खजाना हर खुशी उन्नति में साथ सदा निभाइये   रोशन जीवन सारा परछाई दे सहारा समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *