Pakhi ki Rakhi

धागों का त्योहार

धागों का त्योहार

रंग-बिरंगी राखियों से,आज सजा हुआ बाजार।
अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।।

बहना के जीवन में यारो,जब – जब संकट आता।
समाचार के मिलते ही भाई,बहना के घर जाता।।
दिया हुआ वचन अपना भाई सदा ही ये निभाता।
खुशियों की बगियाॅं को भाई,जीवन में महकाता।।

अमर रहे दुनिया में यारो,ये भाई बहन का प्यार।
अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।।

सजधज कर राखी पर बहना,भाई के घर आती।
कुम कुम,अक्षत,श्रीफल,मिठाई से थाल सजाती।
आसन पर बैठाकर,फिर मंगल तिलक लगाती।
भाई की कलाई में बांध राखी मिठाई खिलाती।।

आरती करती बहना,भाई देता अनुपम उपहार।
अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।।

सीमा पर तैनात सिपाही देश की रक्षा करता है।
सर्दी,गर्मी,बरसात,हमेशा ही सब कुछ सहता है।।
त्योहारों में भी वह,सच्चा प्रहरी बनकर रहता है।
राखी का त्योहार मनाऍं,हर सैनिक ये कहता है।।

प्यारी – बहना रहे जहाॅं भी,ये खुशियाॅं रहे अपार।
अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।।

B.S. Singh Chauhan

डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग”
४रोहिदास मार्ग , झाबुआ
जिला – झाबुआ (म. प्र.)
पिन : ४५७६६१
मो.नंबर : ७७७३८६९८५८

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • मजदूर का स्वप्न | Majdoor par kavita

    मजदूर का स्वप्न ( Majadoor ka swapan )   ऊंची ऊंची अट्टालिका है , बड़े-बड़े यह भवन खड़े हैं l चारों और यह भरे पड़े हैं, मेरे हाथों से ही बने हैं l।   कितने भवनों का निर्माता, खून पसीना मैं बहाता। मेरे घर के हाल बुरे हैं, पत्नी बच्चे भूखे पड़े हैं l।  …

  • स्वच्छता है जरूरी

    स्वच्छता है जरूरी ***** रखें ध्यान इसका विशेष, जन जन को दें यह संदेश। इसी से आती खुशहाली, दूर रहे संक्रमण बीमारी। जो स्वच्छ रहे परिवेश हमारा, तो स्वस्थ हो जाए जीवन प्यारा; गांधी जी का यही था नारा। सुन लो मेरे राज दुलारे, कह गए हैं बापू प्यारे। इधर उधर न कूड़ा डालो, बात…

  • उलझन | Hindi poetry on life

    उलझन ( Uljhan )   उलझनों ने घेरा है, कैसा काल का फेरा है। किस्मत क्यों रूठ रही, मुसीबतों का डेरा है।   जीवन की जंग लड़े, कदमों में शूल पड़े। मुश्किलें खड़ी थी द्वार, तूफानों से हम भीड़े।   रिश्ते नाते भूले हम, मर्यादाएं तोड़ चले। बुजुर्ग माता-पिता को, वृद्धाश्रम छोड़ चले।   विकास…

  • तु कोन है मेरे लिए | Tu Kaun

    तु कोन है मेरे लिए ( Tu kaun hai mere liye )    कैसे बतावू तु कोन हे मेरे लिए, तु क्या है मेरे लिए || बचपन का रंगबिरंगी किस्सा है तू दिल के करीब का हिस्सा है तु कड़कती धूप मे छाव है तू मेरे लिए एक हंसी शाम है तू ऐ दोस्त! अंधेरे…

  • हर पल दिल बस तुझको देखे | Hindi romantic geet

    हर पल दिल बस तुझको देखे (Har pal dil bas tujhko dekhe )   हवाओं में फिजाओं में, धड़कनों सदाओं में। मौसम की बहारों में, सावन की घटाओं में। महकती वादियों में, दिल के जो अरमान रखें। सलोनी सूरत वो प्यारी, ख्वाबों में तुझको देखे। हर पल दिल बस तुझको देखे-2   चाल निराली लगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *