मधुरिम अहसास

मधुरिम अहसास | Kavita madhurim ehsaas

मधुरिम अहसास

( Madhurim ehsaas )

 

तुम समझते हो मेरी इस पीर को क्या
वह सुखद अहसास बासन्ती सुमन वह
कूल कालिंदी कदम तरु का मिलन वह
कुछ अनकहे से अनछुये अहसास लेकर
आज फिर होगा मिलन आभास लेकर
मैं गयी थी तुम न आये
रोक पाओगे भला क्या आंख से छलका जो मेरे नीर को क्या।।
आज जाने दो, रुकूंगा कल परसों पुनः आउंंगा मैं
मिलके जो वादे किये थे साथ तेरे
उन अहसासों की मधुरिम जमीं पर
प्रेम की एक बेल बोने
पर नहीं आये
बेल बोई,बढ़ गयी,पल्लवित कुसुमित हुयी वह
पर न पहुंची गंध मुझ तक
खोल दूं यदि घ्रांण को मैं,कैसे रोकूंगी सुखद अहसास लेकर
हृदय पर मेरे लगेगा विरह के उस तीर को क्या।।
बांसुरी अब बेसुरी सी हो गयी है
डसती है अधरों पर काली नाग बनकर
केश कंधों से उतरकर आ रहे थे वक्ष तक जो
मूक भाषा बोलते थे तुम न समझे
तो भला समझाना है इस भीड़ को क्या।।

 

लेखक: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

प्रज्ञानं आश्रम कठिना तट महोली ,

जनपद सीतापुर ( उ०प्र० )

यह भी पढ़ें :

फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

 

Similar Posts

  • राजस्थान री विशेषता | Rajasthani bhasha kavita

    राजस्थान री विशेषता ( भाषा राजस्थानी )   धोरां री आ धरती म्हारी रजवाड़ां री शान रण बांकुरा लड्या घणा भामाशाह री खान   पुष्कर गलता तीर्थ जठै राणा रो स्वाभिमान नगर गुलाबी जयपुर प्यारो धोरां री मुस्कान   बीकानेर जोधाणो घूमो जैसलमेर रेतीलो कोटा बूंदी हाडोती दमके आमेर रो कीलो   मोठ ज्वार बाजरो…

  • योगेश की कविताएं | Yogesh Hindi Poetry

    इंसानियत मर रही कितना क्रूर होता जा रहा अब मानव,मानवता क्रूरता में बदलती जा रही,अपने स्वार्थ की हर सीमा लांघ रहा,बुद्धिमत्ता, समझदारी क्षीण होती जा रही,रिश्ते – नाते,अपने – पराए,सब भूल रहा,इंसानियत भी अब शर्मसार हुए जा रही,दोष इन सबका हालातों को दिया जा रहा,मगर झांककर देखो ये नशे की लत हर घर अपना आतंक…

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • दशहरा | Dussehra

    दशहरा! ( Dussehra )    दशहरा सदा यूँ मनाते रहेंगे, कागज का रावण जलाते रहेंगे। फूहड़ विचारों को कहाँ छोड़ पाए, रस्मों-रिवाज हम दिखाते रहेंगे। चेहरा मेरा एक दिखता जगत को, बाकी वो चेहरा छुपाते रहेंगे। भ्रष्ट रहनुमाओं से क्या मुक्ति मिलेगी, नहीं तो बजट वो चबाते रहेंगे। करते हैं पाप, तन धोते हैं गंगा,…

  • वतन के लिए | Pome in Hindi on Watan

    वतन के लिए ( Watan ke Liye ) सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *