Love kavita | Mohabbat |-मोहब्बत|

मोहब्बत

( Mohabbat | Love kavita )

मोहब्बत कैसी होती हैं
जुदाई कितनी रोती है ।।
चैन आए नहीं रैन जाए नहीं
रात बेबसी में नीद आए नहीं
कटती नहीं है रात जल्दी
सुबह नहीं होती है ।
मोहब्बत ……

प्यार जलता रहे दिल पिघलता रहे
हर घड़ी ख्वाब में फूल खिलता रहे
जलती रहे वफा कहीं
बेवफा बन सोती है ।
मोहब्बत……

उजाले में भी जलती अंधेरे में भी जलती
रात दोपहर और सवेरे में भी जलती
बुझती नहीं है लौ कभी
यह कैसी ज्योति है ।
मोहब्बत ……

सच्ची खूब लगती कभी अच्छी खूब लगती
कभी टूट कर प्रीत कच्ची खूब लगती
लगती है कभी आग सी
कभी “रूप” की ए मोती है ।
हाय मोहब्बत……

?

कवि : रुपेश कुमार यादव
लीलाधर पुर,औराई भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

Kavita On Bachpan | Hindi Kavita | Bachpan Kavita -बचपन

Similar Posts

  • बेटी | Beti par kavita

    बेटी ( Beti )    सृष्टि की संचरित संवेदनित आधार है बेटी। गृहस्थी है समष्टी है वृहद् संसार है बेटी।। स्वर्ग सा ये घर लगे आने से तेरे। मधुर किलकारी सुनी अति भाग्य मेरे। मूर्ति ममतामयी है सहज है संस्कार है बेटी।। गृहस्थी ० सबको बेटी नियति देती है कहां। बेटी न होगी तो बेटा…

  • युगों से नारी | Yugon se Nari

    युगों से नारी ( Yugon se nari ) ( मणिपुर में हुई बर्बरता की घटना से मेरा संवेदनशील ह्रदय सिहर उठा है उसी पीड़ा से उत्पन्न हुई मैं यह अपनी कविता आप के समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ )    आज भी भ्रमण कर रही है नारी युगों पुरानी धुरी पर द्रौपदी की भाँति अपनी…

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

  • गुरूजी की महिमा | Guruji ki Mahima

    गुरूजी की महिमा ( Guruji ki Mahima ) आधी जीवन बीत गई यूं हीं कविता लिखने में फिर भी इच्छा होती है जीवन बीता देता कुछ सीखने में यही है मेरा अरमान । गुरूदेव जी के असीम निर्मल भाव से मैंने कुछ जान पाया जिसने कहा प्रार्थी बनो जिससे मिलेगा जग में सम्मान ओमप्रकाश जी…

  • बहाना | Kavita Bahana

    बहाना ( Bahana ) पूजा बिन नहाए के, स्वीकार करो नाथ, पानी नहीं आए है, हम धोए पाॅव हाॅथ, पूजा खाए पिए की, स्वीकार करो नाथ, लो वीपी के मरीज हम, चकराए हमरा माथ, पूजा कीर्तन भजन की, स्वीकार करो नाथ, हम अकेले रहते हैं, कोई न हमरे साथ, पूजा मेरे भंडारे की, स्वीकार करो…

  • डूबते को तिनके का सहारा | Kavita Doobte ko Tinke ka Sahara

    डूबते को तिनके का सहारा ( Doobte ko Tinke ka Sahara ) डूबते को तिनके का कोई सहारा मिल जाए। मंझधार में हमको कोई किनारा मिल जाए। रिश्तो में भी प्रेम भरी कोई रसधारा बह जाए। मुश्किलों की क्या बिसात दर्द सारा ढह जाए। तूफानों में कश्तियों को हौसला मिल जाए। ठान ले इंसान गर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *