Mahakal Kavita

भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

भुजंग भूषण कैलाशपति

( Bhujang Bhushan Kailashpati ) 

 

तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं
लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं

तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं
मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं

हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव
डमरू वाले भस्म रमाए भोले सब देवों के देव

जटाओं में गंगा धारा भोलेनाथ है सबका प्यारा
गले में सर्पों की माला त्रिशूलधारी है तारणहारा

भोला भंडारी महादेव शंभु भर दे बाबा तू भंडारा
रामेश्वरम राम जपो गूंजे हर हर महादेव का नारा

हे शशि शेखर सदाशिव बाबा कालों के महाकाल
भुजंग भूषण कैलाशपति महेश्वर महिमा विशाल

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कोई पत्थर की मूरत है | Patthar ki Murat

Similar Posts

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • कहीं किसी रोज | Kahin kisi roz | Kavita

    कहीं किसी रोज ( Kahin kisi roz )   आओ हम चले कहीं मिले कभी किसी रोज। महफिल जमाकर बैठे मौज से करेंगे भोज। पिकनिक भ्रमण करें घूमे हसी वादियो में। झूमे नाचे गाए हम जा बेगानी शादियों में। सैर सपाटा मौज मस्ती आनंद के पल जीये। खुशियों के मोती वांटे जीवन का रस पीये।…

  • मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

    मिशन चंद्रयान ( Mission Chandrayaan )    शुरू किया अभियान जो चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को भेजा जो हमने चंद्रयान जहां मैं हो रहा सम्मान दिल प्रफुल्लित  हो गया शंखनाद यह हो गया तेईस सितंबर दो हजार तेईस स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया जय घोष भारत का हुआ जमीन से आसमान तक चंद्रमा के…

  • भूल गए सावन के झूले | Sawan ke Jhoole

    भूल गए सावन के झूले ( Bhool gaye sawan ke jhoole )    भूल गए सावन के झूले, भूल गए हर प्रीत यहां। भाईचारा प्रेम भूले, हम भूल गए हैं मीत यहां। भूल गए सावन के झूले मान सम्मान मर्यादा भूले, सभ्यता संस्कार को। रिश्ते नाते निभाना भूले, अतिथि सत्कार को। गांव की वो पगडंडी,…

  • हे वीर तुम्हारी शहादत | Shahadat par Kavita

    हे वीर तुम्हारी शहादत ( Hey veer tumhari shahadat )    हे वीर तुम्हारी शहादत को ना कोई भूल पायेगा, जब तक सूरज-चांद रहेगा तू हमें याद आयेगा। भारी कष्ट उठाया तू किन्तु कभी ना लड़खड़ाया, स्वर्ण अक्षर में वो इतिहास अब लिखा जायेगा।। तीन‌ रंग का ओढ़ तिरंगा तू अपनें घर को आया, देश…

  • बचपन | Bachpan

    बचपन ( Bachpan )  ना जाने हम कब बडे होगये, माँ पकड़ के उगली चलना सिखाती थी। आज खुद ही चलने के काबिल हो गये, कल हम बच्चे थे, आज ना जाने इतने बड़े हो गये.. परिवार से दूर हो गए दोस्तो से पास हो गये, वो बचपन मेरा था बहुत ही खुबसुरत | पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *