फिर वही बात!

hindi kavita -फिर वही बात!

फिर वही बात!

( Phir Wahi Baat )

*****

फिर वही बात कर रही है वो,
चाहता जिसे भुलाना मैं था वो।
ले गई मुझे उस काल कोठरी में,
जिसे बांध गांठ , टांग आया था गठरी में।
जाने बात क्या हो गई है अचानक?
बार बार उसे ही दुहरा रही है,
मेरी इंद्रियां समझ नहीं पा रहीं हैं;
धड़कने रह रहकर बढ़ा रही है।
चुप कराने की कोशिशें बेकार हुईं,
सनक जब उस पे एक सवार हुई।
लगता है फिर कुछ अनहोनी होगी?
यह कहावत तो आपने भी सुनी होगी-
“जब काल आता है,
तो पहले विवेक मर जाता है।”
नुकसान भारी पहुंचाता है,
यूं कहें कि सर्वनाश ही कर जाता है।
फिर आदमी जीवन भर पछताता है,
चाहने के बावजूद कुछ नहीं कर पाता है।
बस इसी से डर रहा हूं,
कोशिश लगातार कर रहा हूं।
फिर वही बात न हो जाए!
दीया बुझने से पहले रात न हो जाए।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

Similar Posts

  • वसुधैव कुटुंबकम् | Vasudhaiva kutumbakam

    वसुधैव कुटुंबकम् ( Vasudhaiva kutumbakam )    वसुधैव कुटुंबकम् से, दुनिया का आर्थिक श्रृंगार जी 20 अप्रतिम मेजबानी, भारत वर्ष अहो भाग्य । अतिथि देवो भव सत्कार, आनंद अथाह हिंद गणराज्य । सर्व विकासशील अर्थव्यवस्था , भव्य स्वप्न अब साकार । वसुधैव कुटुंबकम् से, दुनिया का आर्थिक श्रृंगार ।। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर , गहन…

  • धोखा | Dhokha kavita

    धोखा ( Dhokha )   दे गये धोखा मुझे वो, बीच राह में छोड़कर। प्रीत का रस्ता दिखा, चले गए मुंह मोड़कर।   महकती वादियां सारी, फूल भी सारे शर्माने लगे। उनकी बेरुखी को हमें, अक्सर यूं बतलाने लगे।   मन में उठती लहरें सारी, अब हो चली उदास सी। कल तक वो बातें मीठी,…

  • ख़्याल | Kavita Khayal

    ख़्याल ( Khayal ) ढली है शाम ही अभी , रात अभी बाकी है हुयी है मुलाकात ही, बात अभी बाकी है शजर के कोटरों से, झांक रहे हैं चूजे पंख ही उगे हैं अभी, उड़ान अभी बाकी है अभी ही तो, उभरी है मुस्कान अधरों पर मिली हैं आँखें ही अभी, दिल अभी बाकी…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • दुआएं जब दवा बन जाती है | Duayen Jab Dava ban Jati hai

    दुआएं जब दवा बन जाती है ( Duayen jab dava ban jati hai )    दुआएं जब दवा बन जाती है, खूब असर दिखाती है। बदल जाती किस्मत सारी, जीवन में खुशियां आती है‌। बैरी सब अपने हो जाते, सद्भावो के फूल खिलाते। भर लेना दुआ से झोली, भाग्य सितारे भी मुस्काते। मरहम कोई काम…

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *