Matdan Karna

मतदान करना | Matdan Kavita

मतदान करना

( Matdan karna )

 

बात मानो हमारी सारी जनता ।
वोट डालने तो जाना पड़ेगा।।

लोकतंत्र की यही है जरूरत।
इसे मजबूत करना पड़ेगा।।

यह जो अधिकार सबको मिला है।
यही कर्तव्य करना पड़ेगा ।।

चाहे लाखों हों काम वोट के दिन।
पर समय तो निकालना पड़ेगा।।

एक-एक वोट रहता जरूरी ।
अपना मत दान करना पड़ेगा ।।

घर मोहल्ले में कोई न छूटे।
सबको ये ध्यान रखना पड़ेगा।।

वोट डालने तो जाना पड़ेगा।
इसे मजबूत करना पड़ेगा।

यही कर्तव्य करना पड़ेगा।
समय तो निकालना पड़ेगा।

अपना मत दान करना पड़ेगा।
सबको ये ध्यान रखना पड़ेगा।

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नवदुर्गा | Navdurga

Similar Posts

  • धीरे-धीरे | Poem Dhire Dhire

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire ) धीरे-धीरे शम्मा जलती रही, रफ्ता-रफ्ता पिंघलती रही ! दिल तड़पता रहा पल पल, रूह रह-रह मचलती रही ! शोला-जिस्म सुलगता रहा, शैनेः शैनेः रात ढलती रही ! ख़्वाब परवान चढ़ते रहे, ख़्यालो में उम्र टलती रही ! धड़कने रफ्तार में थी ‘धर्म’ सांसे रुक-रुक चलती रही !! डी के निवातिया…

  • न्याय चले खाट~खट

    न्याय चले खाट~खट भरे बाजार न्याय बिकने तैयार l पहन काला कोट दलाल खड़े दो~चार l मस्त ग्राहकों की है मगर दरकार l जिनकी जेब में हो दौलत बेशुमार l भ्रष्टाचारी~ माफिया, नेता इनके हैं यार l मुंह मांगी कीमत दे ऐसा हो खरीददार l ऐसा पापी न्याय बिके सरे बाजार l जनता हो खबरदार…

  • ज़ख़्म हुए नासूर | Zakhm Hue Nasoor

    ज़ख़्म हुए नासूर ( zakhm hue nasoor ) बिखरी यादें टूटे सपने, क्या तुमको दे पाऊंगी। ज़ख़्म मेरे नासूर हुए हैं, कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी।। हक था तुम्हारा मेरे यौवन की, खिलती फुलवारी पर। पर तुम माली बन न पाए, मैं पतझड़ बन जाऊंगी।। ज़ख्म मेरे नासूर हुएं हैं कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी। मेरी मुस्काने और खुशियां,…

  • 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस | World Environment Day Poem In Hindi

    5 जून विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 June World Environment Day Poem In Hindi )     स्कॉटलैंड में उत्पन्न हुआ विश्व में छाया विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 में आया 50 बर्षों में 100 से अधिक देशों में समाया पृथ्वी के परित जीवन सुन्दर सजग बनाया   पृथ्वी मेरी मातृभूमि है अब पूजन…

  • मुट्ठी भर आकाश | Mutthi bhar Aakash

    मुट्ठी भर आकाश ( Mutthi bhar aakash )    घिस जाने दो पैर को लकीरें हांथ की लकीरें भी बदल जाएंगी खिल उठेंगे कमल दल पंक से लहरें भी सरोवर की बदल जाएंगी भर लो आकाश को मुट्ठी मे देखो न तपिश जलते सूरज की कनक को भी देखो तपते हुए जरूरी है आज भी…

  • hindi poetry on life -मृत्यु!

    मृत्यु! ( Mrityu ) ** १ कभी आकर चली जाती है, कभी बेवक्त चली आती है। जरूरी हो तब नहीं आती, कभी बरसों बरस इंतजार है कराती। हाय कितना यह है सताती? कितना है रूलाती ? कब आएगी? यह भी तो नहीं बताती! एकदम से अचानक कभी आ धमकती है, जाने कहां से आ टपकती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *