जय महाराणा प्रताप

जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

जय महाराणा प्रताप

( Jai Maharana Pratap )

 

हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था
स्वयं अरि काल बने राणा
नर मुंडो से सटी रणभूमि
जिधर निकलते महाराणा

 

महाराणा के बिन बोले ही
अरि दल में जा घुसता चेतक
पराक्रमी सवार प्रतापी राणा
ओजस्वी दमकता मस्तक

 

ना भूख लगे ना पांव थके
मेवाड़ी वीरों में ओज भरा
ना भूख लगे ना प्यास लगे
जय घोष कर रही विजय धरा

 

मातृभूमि के मतवालों ने
हर हर महादेव जयघोष किया
हौदे में छिपे मानसिंह पर
भाले ने अपना काम किया

 

चेतक स्वामी भक्त प्रबल
रख दिए गज मस्तक पे पांव
राष्ट्रद्रोही कह गरजे राणा
चल पड़ा महाराणा का दाव

 

हिल उठा सिंहासन अकबर का
भारी-भरकम घमासान हुआ
रणभूमि में लड़ते-लड़ते
हल्दी घाटी आंगन लाल हुआ

 

सरदार झाला की दृष्टि
जब महाराणा की ओर गई
घायल रणयोद्धा की वीरता
मुगलो तक को झकझोर गई

 

घायल घोड़ा चेतक फिर भी
रण कौशल का कोई पार न था
राष्ट्र हेतु यज्ञ आहुत हो जाना पर
तोड़ना क्षत्रिय धर्म स्वीकार न था

 

अपने सिर धारण कर मुकुट
मित्र धर्म निभाया झाला ने
मेवाड़ी वीर लड़ रहे थे तब
करतब दिखलाये भाला ने

 

एक बड़ा नाला चेतक ने
छलांग लगाकर पार किया
मरते दम तक साथ देकर
स्वामी पर जीवन वार दिया

 

एक अजब झलक मिल जाती
चेतक की आंखों में चमक धरी
चेतक का सिर गोद में लेकर
राणा की आंखें अश्रु भरी

 

जब आन बान और शान में
स्वाभिमान बताया जाएगा
महाराणा प्रताप के संग में
चेतक का नाम भी आयेगा

 

मेवाड़ धरा की माटी को
शत शत वंदन अभिनंदन है
हल्दीघाटी की पावन धरा
कण कण पावन चंदन है

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/ajnabi-kavita/

 

 

Similar Posts

  • तब्दीली | Tabdeeli

    तब्दीली ( Tabdeeli )   आपके शब्द , नीयत और कर्म समय की दीवार से टकराकर लौटते ही हैं आप तक यहां आपका बाली या सामर्थ्य कोई मायने नहीं रखता मजबूर के मुंह से बोल नही फूटते किंतु,उसकी आह जला देती है किसी के भी सामर्थ्य को वक्त किसी को माफ नही करता चट्टानें भी…

  • आकाश में जब तिरंगा लहराता

    आकाश में जब तिरंगा लहराता जब कोयल गीत सुनाती है।जब भंवरा नगमे गाता है।।पुरवाई शौर मचाती है।जब बादल झूम के आता है।। जब बात निकलती है हर सू ।दिलदारों की मतवालों की।।जब याद सताती है हमको।इस देश पे भरनें वालों की।। तोपों के दहन खुल जाते हैं ।बंदूके गरजनें लगती है ।।आकाश का दिल थर्राता…

  • प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद | Kavita

    प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद ( Pratham pujya aradhya gajanand )   बुद्धि विधाता विघ्नहर्ता, मंगल कारी आनंद करो। गजानंद गौरी सुत प्यारे, प्रभु आय भंडार भरो।   प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद, हो मूषक असवार। रिद्धि-सिद्धि संग लेकर आओ, आय भरो भंडार।   गणेश देवा गणेश देवा,जन खड़े जयकार करे। लंबोदर दरबार निराला, मोदक छप्पन भोग…

  • दो सहेली | Do Saheli

    “दो सहेली” ( Do Saheli )   जेठ की दुपहरिया सबको खल रही थी, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही थी। दो लड़कियां बातें करते हुए जा रही थी, एक दूजे को प्यार के किस्से सुना रही थी। उनमें से एक मेरी गाड़ी से थी टकराई, मेरे पास आकर बड़े जोर से चिल्लाई।…

  • आत्मनिर्भर भारत | Aatmanirbhar Bharat Par Kavita

    आत्मनिर्भर भारत! ( Aatmanirbhar Bharat ) ***** भारत के लोग अब, सचमुच आत्मनिर्भर हो गए हैं, अपार कष्ट सहकर भी- सरकारों से छोड़ दिए हैं आशा, मन में उपजी है उनकी घोर निराशा। सब सह लेते हैं, पर मुंह नहीं खोलते हैं। ना कोई विरोध प्रदर्शन- ना ही कोई धरना, जबकि लोकतंत्र में होता है,…

  • हिंदी हमारी प्यारी प्यारी

    हिंदी हमारी प्यारी प्यारी हिंदी हमारी प्यारी प्यारीहमारी राष्ट्रभाषा है न्यारीसाहित्य की है फुलवारीसरल सुबोध पर है भारी अंग्रेजी से जंग है जारीसम्मान की है अधिकारीहिंदी है पहचान हमारीये मातृभाषा है हमारी जन-जन की है भाषा हिंदीभारत की है आशा हिंदीहिंदुस्तान का गौरवगाथा हिंदीएकता की अनुपम परंपरा है हिंदी जिसके बिना हिंद थम जाएऐसी जीवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *