narendra sonkar

ऐसा क्या है | Aisa Kya hai?

ऐसा क्या है?

( Aisa Kya hai ) 

 

(एक)

घर में
परिवार में
गली में
मोहल्लें में
गाॅंव में
कस्बें में
नगर में
शहर में
राज्य में
देश में
दुनिया में
ब्रह्मांड में
ऐसा
क्या है?
विश्वास,
उम्मीद,
प्रेम,
या और कुछ?
जिससे
एक दूसरे से
जुड़े हुए हैं लोग।

(दो)

मंदिर में
मस्जिद में
गुरुद्वारा में
गिरजाघर में
ऐसा
क्या है?
धर्म,
धंधा,
स्वार्थ,
साधना,
या और कुछ?
जिसका
कारण
रहस्य,
और यथार्थ
जानने को परेशान
हैं लोग।

(तीन)

प्यार में
बंधन में
वचन में
वादा में
आशिकी में
इश्क़ में
यारी में
दोस्ती में
ऐसा
क्या है?
चाह,
समर्पण,
प्रेम,
या और कुछ?
जिसके वास्ते
एक दूसरे पर
मर-मिटने को
तत्पर हैं लोग।

(चार)

ज्ञान में
विज्ञान में
खेल में
कूद में
पढ़ाई में
कमाई में
सियासत में
मोहब्बत में
दोस्ती में
दुश्मनी में
ऐसा
क्या है?
पद,
प्रतिष्ठा,
ईर्ष्या,
होड़,
या और कुछ?
जिसके लिए
एक दूसरे की टांग खींचने को
आमादा हैं लोग।

(पाॅंच)

कविता
कहानी
कथा
नाटक
उपन्यास
फिल्म
मूवी
सीरियल
सीरीज
या अन्य माध्यमों में
ऐसा
क्या है?
साहित्य
समाज
दर्शन
रस
या और कुछ?
जिसे
पढ़ने
समझने
सुनने
देखने
व जानने के लिए
किताब
अख़बार
पत्र-पत्रिका
फेसबुक
व्हाट्सएप
इंस्टाग्राम
या अन्य माध्यमों की
चाहे-अनचाहे
ख़ाक छानते
फिरते हैं लोग।

 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

उम्मीद | Ummeed

Similar Posts

  • डॉक्टर दीपक गोस्वामी की कविताएं | Dr. Deepak Goswami Poetry

    रानी लक्ष्मी नही थी कोई लोहे पत्थर से निर्मितनही थी राज भोग विलास तक सीमितनही थी कोई देव नाग कन्याथी सामान्य परिवार की सुकन्याजीवन कर्म अग्नि पथ की धन्याजीती थी अपने जुनून सेसीने से बांध लाल को रंगी खून सेजिद थी जीते जी ना हरगिज हारूँगीचांहे कुछ भी हो पर पर आजादी के सपनों को…

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • आडंबर | Aadambar

    आडंबर ( Aadambar ) करुण रस की रचना   पुकारता वह रह गया कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत वीडियो बनाने में! ठंड में ठिठुर रहा था बेतहाशा वो गरीब, लोग मशगूल थे बहुत चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में!…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

  • वो लाज रखे सबकी | Poem wo laaj rakhe sabki

    वो लाज रखे सबकी ( Wo laaj rakhe sabki )   जो सबका रखवाला है दुनिया का करतार। वो लाज रखे सबकी जग का सृजन हार।   जिसके हाथों में डोर है वो नीली छतरी वाला। चक्र सुदर्शन धारी माधव मोहन मुरली वाला।   सबको जीवनदान देते जग के पालन हारे। दीनबंधु भक्त वत्सल दीनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *