आओ चले योग की ओर

आओ चले योग की ओर | Kavita

आओ चले योग की ओर

( Aao chale yoga ki ore )

 

आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर
तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर

 

व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी
शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर

 

संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष आनंद भरता
उठो जल्दी हो रही भोर आओ चले योग की ओर

 

सदाचार संयम सिखाता प्राणऊर्जा भंडार बनाता
हो हर्षित मन चहुंओर आओ चले योग की ओर

 

तंदूरुस्ती  तन  में  पाए  उत्तम स्वास्थ्य बनाए
योगासन हो नित्य भोर आओ चले योग की ओर

 

अनुलोम  विलोम  करें  प्राणायाम योगासन करें
सुखी जीवन हो चहुंओर आओ चले योग की ओर

 

वज्रासन भुजंगासन योग मयूरासन भगाए रोग
शीर्षासन खड़े हो ठौर आओ चले योग की ओर

 

योग जीवन में अपनाएं स्वास्थ्य को उत्तम बनाए
सबको सिखाएं हर ठौर आओ चले योग की ओर

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हम कठपुतली है ईश्वर की | Geet Hum Kathputli

Similar Posts

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden )   बड़ी सुहानी लगती यादें, प्रेम भरी मनभावन सी। उर उमंग हिलोरे लेती, झड़ी बरसते सावन सी।   सुख-दुख के मेंघ मंडराये, यादें बस रह जाती है। घड़ी घड़ी पल पल रहकर, यादें पुरानी आती है।   हंसी खुशी के सुंदर पल, रह रहकर याद आते हैं। जैसे बहती सरिता धारा,…

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • स्नेह से प्रेम | Kavita Sneh se Prem

    स्नेह से प्रेम ( Sneh se Prem ) स्नेह से प्रेम जताया जाना उपहार में गुलाब दिया जाना सूर्य का उदय होना यां शिशु का जन्म लेना सब संकेत प्यार को परिभाषित करते हैं गहरा लाल रंग फूलों पर कोमल दिखता है वही लाल रंग आंखों में आकर उग्र होता है मन के भाव और…

  • समय | Samay Kavita in Hindi

    समय  ( Samay )    हर पल हर क्षण चले निरंतर, अतीत भविष्य में ना अंतर।   ना विकास है उत्पत्ति नाश, मिटती है ना कभी इतिहास।   युग भी आए चले गए भी, बदला गति ना रत्ती भर भी।   यह तो बस है अनुभव अपना, कहते वैसे जैसी घटना।   अच्छी बुरी न…

  • धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

    धूमिल होता आकाश ( Dhumil hota aakash )    रेत के टीले पर बनाया था घर हमने दूर की आंधी ने नींव ही खोखली कर डाली उड़ते रहे छप्पर बांस खड़खड़ाते रहे गरीबी की दीवार चादर न बन सकी हवा के बहाव मे चल दिए वे भी जिनके लिए कभी हम बहुत कुछ थे…सब कुछ…

  • सशक्त बनो हे नारी तुम | Kavita

    सशक्त बनो हे नारी तुम ( Sashakt bano he nari tum )   उठो नारी आंसू पौंछो खुद की कीमत पहचानो लाज का घूंघट ढाल बना लो अहंकार का तिलक लगा लो स्वाभिमान की तान के चादर खुद में खुद को सुदृढ बना लो उठो नारी आंसू पौंछो खुद की कीमत पहचानो ?☘️ अपनी शक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *