आओ चले योग की ओर

आओ चले योग की ओर | Kavita

आओ चले योग की ओर

( Aao chale yoga ki ore )

 

आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर
तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर

 

व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी
शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर

 

संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष आनंद भरता
उठो जल्दी हो रही भोर आओ चले योग की ओर

 

सदाचार संयम सिखाता प्राणऊर्जा भंडार बनाता
हो हर्षित मन चहुंओर आओ चले योग की ओर

 

तंदूरुस्ती  तन  में  पाए  उत्तम स्वास्थ्य बनाए
योगासन हो नित्य भोर आओ चले योग की ओर

 

अनुलोम  विलोम  करें  प्राणायाम योगासन करें
सुखी जीवन हो चहुंओर आओ चले योग की ओर

 

वज्रासन भुजंगासन योग मयूरासन भगाए रोग
शीर्षासन खड़े हो ठौर आओ चले योग की ओर

 

योग जीवन में अपनाएं स्वास्थ्य को उत्तम बनाए
सबको सिखाएं हर ठौर आओ चले योग की ओर

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हम कठपुतली है ईश्वर की | Geet Hum Kathputli

Similar Posts

  • दीपावली की जगमग | Deepawali ki Poem

    दीपावली की जगमग ( Deepawali ki jagmag )   सजी दीपमाला उजाला है घर में झालरों की रोशनी चमकती नगर में। जगमग जहां आज लगता है सारा बहारों में खुशबू दिखे हर पहर में।।   चमकते हैं जैसे गगन में सितारे कारी कारी रातें टिमटिमाते तारे। वही रूप धरती का शोभित हुआ धारा पर जब…

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • Hindi Kavita| Sad Shayari In Hindi | Hindi Poem -कहानी मेरी

    कहानी मेरी ( Kahani Meri )     क्या  कहूँ  तेरे  बिना – क्या है ये जिंदगानी  मेरी; तुझसे शुरु तुझपे ख़त्म ये छोटी-सी कहानी मेरी ।   ना  भूख,  ना प्यास,  दिल घायल,  बेचैन रूह है; तुझे क्या बताऊँ क्या-क्या नहीं है परेशानी मेरी ।   जो  बेशक़ीमती लम्हें हमने तेरे साथ गुज़ारे थे;…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

  • लागत | Laagat

    लागत ( Laagat )    महज कामयाबी के स्वप्न से ही कामयाबी नहीं मिलती जीवन तो सफर है गाड़ी सा जो बिना ईंधन नही चलती.. माना की ख्वाब आपके ऊंचे हैं सोच और विचार भी उज्जवल जुनून और प्रयास के अभाव मे रेत के महल से अधिक कुछ नहीं… सुंदरता मे आकर्षण तो है किंतु,पाने…

  • उलझन | Hindi poetry on life

    उलझन ( Uljhan )   उलझनों ने घेरा है, कैसा काल का फेरा है। किस्मत क्यों रूठ रही, मुसीबतों का डेरा है।   जीवन की जंग लड़े, कदमों में शूल पड़े। मुश्किलें खड़ी थी द्वार, तूफानों से हम भीड़े।   रिश्ते नाते भूले हम, मर्यादाएं तोड़ चले। बुजुर्ग माता-पिता को, वृद्धाश्रम छोड़ चले।   विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *