बरसात आ गई

बरसात आ गई | Barsaat aa gayi | Kavita

 बरसात आ गई 

( Barsaat aa gayi )

 

बरसात आ गई………||

1.बरसात आ गई, सारे मेढकों की मौज हो गई |
टर्र-टर्र की आवाज, सुन्दर सुर की खोज हो गई |
वहीं एक और सुरीला सुर, पपीहे की पिहुं पिहुं |
मोर का नृत्य देखो, फिल्मी हस्तियां फेल हो गई |

बरसात आ गई………||

2.घने बदलों के बीच, रिम-झिम बारिस की बूंदें |
नन्ही-नन्ही मछलियां मानो, लपक रहीं हो ऊंहें |
ठंडी हवाएं नादियों का जैसे, आँचल बन लाहराएं |
छम-छम करती बूंदों के संग, गलियां मौज मनायें |

बरसात आ गई………||

3.कोयल काली डाली-डाली, सुंदर संगीत सुनाती है |
पानी के संग खेल-खेल के, कलियां भी मुस्काती हैं |
डगर-डगर डाली-डाली, हरियाली बिखर जाती है |
भीगी सोंधी मिट्टी की खुसबू, मदहोशी ले आती है |

बरसात आ गई………||

4.कागज की छोटी नाव बना, मौज मनाते बच्चे |
पानी और कीचड से भीगे, मूरत से लगते अच्छे |
इन्हें देख कर दिल मे मेरे, सवाल उठ रहे पचपन |
काश जवानी के बदले, फिर से मिल जाये बचपन |

बरसात आ गई………||

कवि:  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें: –

वो-सनम् | Poem O – Sanam

 

 

Similar Posts

  • बेहतर | Hindi Poem Behtar

    बेहतर ( Behtar ) धन की मदद नही कर सकते किसी की उसकी वैचारिक मदद तो कर ही सकते हो ज्ञात है कि कोई मार्ग से भटक रहा है तो उसे सही राह का ज्ञान दे हि सकते हो आपने भी तो किसी से सीखा ही है कुछ न कुछ तो आप भी किसी को…

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • विवाह संस्कार

    विवाह संस्कार सात फेरे लेकर हम दोनों मिले,एक दूसरे के साथ जीवन का संगम बनाएं,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकले। विवाह के बंधन में बंधने से ना डरें,एक दूसरे के साथ जीवन की यात्रा पर चलने का वचन दें,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकलने का वचन दें। सात फेरे लेकर हम…

  • शीत का प्रथम स्पर्श

    शीत का प्रथम स्पर्श जब शीतल पवन ने कानों को छुआ,आँगन में अलसाई धूप ने अंगड़ाई ली।पत्तों पर ओस की मोती-सी बूंदें,धरती ने मानो सर्द चादर ओढ़ ली। सूरज भी अब मद्धम मुस्कुराने लगा,दोपहर का आलस लंबे साए में छुपा।हाथों में गर्म चाय की प्याली सजी,संवेदनाओं का अंश हर कण में बसा। पगडंडियों पर कोहरे…

  • कलाकार | Kalakar par kavita

    कलाकार ( Kalakar )   कला कौशलता दिखलाते कलाकार कहलाते हैं। अपने हुनर से दुनिया में यश परचम लहराते हैं।   चित्रकला संगीत साहित्य जिन से गहरा नाता है। सृजन शिल्प पारंगत विद्या में महारथ पाता है।   भित्तिचित्र काष्ठ कला हो या फिर आभूषण मानो। मीनाकारी रंगदारी देखो जढ़ाई घड़ाई सुंदर जानो‌   शिल्पकला…

  • बचपन की बातें | Bachpan par Hindi Poem

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )    बचपन के वह क्या दिन थें हमारे, हम थें ऐसे वह चमकने वाले तारें। रोने की वज़ह ना हंसने के बहाने, खुशियों के खज़ाने इतने थे प्यारे।। दादा एवं दादी वो नाना एवं नानी, भैया-भाभी पापा-मम्मी ये हमारे। बुआ फूफा फ़िक्र करते थे हमारी, बचपन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *