वो-सनम्

वो-सनम् | Poem O – Sanam

 वो-सनम् 

( O Sanam )

 

 क्या ? आज भी तुम “वही”हो ||

1.एक वक्त था ना तुम मुझे जानते थे,ना मै तुम्हें जनता था |
फिर दोनो की उम्र कि जरूरत थी,वक्त का भी फैसला था |
न मैने तुम्हें देखा न तुमने मुझे देखा,सिलसिला शुरू हुआ |
दिली चाहत थी न कोई सवाल,बातों का सिला शुरू हुआ |

 क्या ? आज भी तुम”वही”हो ||

2.मैने तुम्हें समझा-तुमने मुझे जाना,बेपनाह भरोसा था |
मुझे तुमसे-तुम्हें मुझसे,मिलन की बात का झरोखा था |
न कभी मै मिल सका,न तुम मिले मुझे मगर कभी भी |
तुम्हारी आबरू से खिलबाड करूँ,सोचा नहीं कभी भी |

 क्या ?आज भी तुम”वही”हो ||

3.तुमसे बातों का सिलसिला कायम,उमंग से चलता रहा |
तुम किसी और के हो गये फिर भी,प्यार गहरा बढता रहा |
कुछ बातें जो अच्छी लगती थीं,सुनना तुमसे तुमने बंद कर दी |
जाने क्या कमी की मैने जो बदले,कहीं और बात शुरू कर दी |

 क्या ? आज भी तुम”वही”हो ||

4.पता चला जब बात का मुझे, गुस्सा आया मुझे पर प्यार से |
किसी तरह लत् छुडवाई,जो बुरी लत थी बात गैर की यार से
उस तीसरे ने तो बदनाम करने ठानी थी, मैने नाकाम कर दिया |
मेरे यार ने अच्छा शिला दिया, मुझे खुद से अंजान कर दिया |

 क्या ? आज भी तुम “वही”हो ||

5.आज भी कई बार, याद कर के नींद नहीं आती है मुझे |
वो बातें जो अच्छी लगती थीं, उनसे दूर कर दिया है मुझे |
खुश हो जाऊँ कहाँ गबारा था, अब यादें घेरे रहती हैं मुझे |
मैं तो आज भी वही हूँ तुम, तुम नहीं रहे,ये लगता है मुझे |

क्या ? आज भी तुम “वही”हो ||

6.तुमने कहा मेरा साथी जान है मेरी, पर मैने तो ये कहा नहीं |
मेरी भी जान है ऐसा नहीं की, पहले रहा नहीं पर कहा नहीं |
एक ही ख्वाहिस थी मेरी कि, बातों का सिलसिला चलता रहे |
सायद तुम्हारा फैसला ठीक है, रब तुम्हारी झोलियां भरता रहे |

 क्या ? आज भी तुम “वही”हो ||

7.सारी गलती मेरी थी सायद, मैने तुम्हें परेशान किया होगा |
बड़ी मुश्किल से तुमनेे सायद, मुझसे पीछा छुडाया होगा |
ये कहानी जाने कितने दिलों की, सायद आप-बीती होगी |
वादा है मेरा मेरी ही तरह, सायद गलती उनकी ही होगी |

 क्या ? आज भी तुम “वही”हो ||

 

कवि:  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

जिन्दगी का सफर | Zindagi ka safar kavita

Similar Posts

  • मेरे जीवन में ये शिक्षक | Kavita on Teacher

    मेरे जीवन में ये शिक्षक ( Mere jeevan mein ye shikshak )    दीपक की ज्योति बना, अंधकार में रोशनी बना, मार्ग का मार्गदर्शन दिया, बुद्धि का जिसने विकास किया, कलम से जिसने लिखना सिखाया, शब्दों का सही अर्थ बतलाया, टूटे धागों से माला के मोती पिरोना, मुश्किलों में भी धैर्य नहीं खोना, खुद पर…

  • त्राहिमाम | Kavita Trahimam

    त्राहिमाम ( Trahimam )   प्रकृति विकृति समाया चलो इसे उबारें उमस गहन छाया चलो आंधियां लाएं सन्नाटा सघन पसरा चलो चुप्पिया॔ तोड़ें चित्कारें चरम छूती चलो चैतन्य पुकारें प्रचंड प्रलय आया चलो गीत-मीत गाएं बेसुध कराहे बसुधा चले पीयूष पिलायें मानव बना दुर्वासा चलो मनुज बनाएं स्याह सबेरा दिखता चलो सोनल चमकायें मन असुरी…

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • वर्षा ऋतु आई | Varsha ritu aayi | Chaupai

    वर्षा ऋतु आई ( Varsha ritu aayi )   घेरे घटा सघन नभ घोरा । चमके चपला करहि अजोरा ।।१ सन सन बहे तेज पुरवाई । लागत हौ बरखा ऋतु आई ।।२ आगम जानिके खग मृग बोले । अति आनंद ह्रदय में घोले।।३ प्रेम मगन वन नाचे मोरा । पपिहा करे पिउ पिउ चहु ओरा।।४…

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

  • घर की इज्जत | Poem Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत ( Ghar ki Izzat )   यश कीर्ति किरदार बने हम घर खुशहाली मची रहे। प्यार और सद्भावो से खुशियों की घड़ियां जची रहे। घर की इज्जत बची रहे मान और सम्मान वैभव पुरखों की धरोहर है पावन। मिले बड़ों का साया सदा आशीष बरसता रहे सावन। रिश्तो में मधुरता घोले घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *