फूलों सा मुस्काता चल

फूलों सा मुस्काता चल | Hindi Poetry

फूलों सा मुस्काता चल

( Phoolon sa muskata chal )

 

फूलों सा मुस्काता चल, राही गीत गाता चल।
मंजिल  मिलेगी  खुद, कदम  बढ़ाना  है।

 

आंधी तूफान आए, बाधाएं मुश्किलें आए।
लक्ष्य  साध  पथ  पर, बढ़ते  ही जाना है।

 

नेह मोती बांट चलो, हंस हंस खूब मिलो।
अपनापन  रिश्तो  में, हमको  फैलाना है।

 

महक मीठी मीठी सी, वाणी मधुर बोली की।
खुशबू  से  चमन  को, हमें  महकाना  है।

 

चेहरे दमकते हो, हंसी से चमकते हो।
हंसमुख  रहकर,  सबको  हंसाना  है।

 

अपनों का साथ मिले, काम हर हाथ मिले।
प्रगति  पथ  हमको,  बढ़ते  ही  जाना है।

 

मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए।
खुशियों की बारिश में, हमको नहाना है।

 

उर प्रेम भाव जगे, संशय दिलों से भगे।
प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

Similar Posts

  • अलविदा से स्वागत

    अलविदा से स्वागत गुज़रा साल बहुत ही अच्छा था,हर हाल में इतिहास वह रचा था;गुजरा कल सारा वो भी सच्चा था,हर पल जो ख़ुशीओं में बीता था। वक्त आएगा और निकल जाएगा,सोच अपनी अपनी कैसे जिएगा;गर बुरी आदतों को छोड़कर रहेगा,अच्छी आदतों से खुशियां पाएगा। अब सारी बुराइयां हम मिटा देंगे,जीवन में सदा सभ्यता को…

  • मिनखपणो पिछाणो | Rajasthani poem

    मिनखपणो पिछाणो ( Rajasthani kavita )     मुंडो देख र टीकों काढै गांठ सारूं मनुवार करै। घर हाळा सूं परै रवै और गांवा रा सत्कार करै।।   मीठी-मीठी मिसरी घोळे बातां सूं रस टपकावै। टोळ गुढ़ावै घणी मोकळी मतळब खातर झूक ज्यावै।।   माळा टूटी अपणेस री भायां री बातां लागै खारी। मेळ जोळ…

  • पडोसन | Padosan

    पडोसन ( Padosan )    लगा ली छत पें मैने बाग, पडोसन के आते ही। कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय॥ मुझे दिन मे दिखता चाँद, पडोसन के आते ही…. सुबह सबेरे योगा करने जब वो छत पर आती है। ठंडी हवा की खुँशबू बन, अन्तर्मन को महकाती है॥ मेरे दिल को…

  • चिंता की रेखाएं | Chinta par kavita

    चिंता की रेखाएं ( Chinta ki rekhayen )   जीवन पथ है सरल,सरस कोमल किसलय सा फिर मधुर जीवन क्यों ,हो जाता है विषमय सा   खिच जाती है आर ,पार जीवन के पथ पर दिख जाती है खिंची, तनी उभरी मस्तक पर   कहती करुण असहन, वेदना मनुष्यता का जीवन-सुख बिनु तड़प, तड़प मन…

  • स्त्री | Stree Kavita

    स्त्री ( Stree kavita )   स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो। तुम भी उस तरुवर की शाखा हो, जिस डाल कि मैं। तुम भी अपने कार्य में निपुण, मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण। स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी…

  • आग | Kavita Aag

    आग ( Aag ) आग में हि आग नहीं होती पानी में भि होता है दावानल धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर आग का होना भी जरूरी है हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही बिना आग के ज्योत जलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *