पडोसन | Padosan

पडोसन

( Padosan ) 

 

लगा ली छत पें मैने बाग, पडोसन के आते ही।
कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय॥
मुझे दिन मे दिखता चाँद, पडोसन के आते ही….

सुबह सबेरे योगा करने जब वो छत पर आती है।
ठंडी हवा की खुँशबू बन, अन्तर्मन को महकाती है॥
मेरे दिल को मिला करार, पडोसन के आते ही….

अब घरवाली नही पुछती क्यो जाते हो छत पे।
पूजा के लिए फूल ले आना, कहती है वो तन के॥
हाँ फैला फूलों से संसार , पडोसन के आते ही……

समझ रही थी खूब पडोसन मेरे मन की बात।
हँस कर इक दिन पूछ लिया,अंकल जी क्या है हाल॥
शेर के दिल पे हुआ आघात, पडोसन के आते ही…..

बिखर गयी बागों की कलियाँ, बिखर गये था ख्वाब।
जेठालाल सा सोच रहा, बबीता जी की थी ख्वाब
अब तो दया का ही है साथ, पडोसन के आते ही…..

लगा ली छत पे मैने बाँग, पडोसन के आते ही।
कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय ॥
दिन मे दिखता अब तो चाँद, पडोसन के आते ही

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

इधर उधर की बातें छोडों | Idhar Udhar ki Baatein

Similar Posts

  • इक हुंकार | Kavita

    इक हुंकार ( Ek hunkar )   हम संघी है….. जन संघी है, भारत जय हो, विजय सोच के रंगी है। हम संघी है.. भगवा है पहचान हमारी, शिव शक्ति मे डूबे हम अड भंगी है। हम संघी है.. खाकी रंग है माटी रंग, मातृभूमि के सेवक हम कुछ जंगी है। हम संघी है…. शेर…

  • किसने देखा | Kavita kissne dekha

    किसने देखा ( Kissne dekha )      कल के कल को किसने देखा ना हमने ना तुमने देखा जीवन के हर गुणा गणित में तू -तू, मैं -मै सबने देखा,   बिन मौसम बरसातें देखा कितने दिन और रातें देखा बदल गये सूरज चंदा क्या? बदला क्यों जज्बातें देखा?   बहती सर्द हवाएं देखा…

  • भूख | Bhookh Par Kavita

    भूख ( Bhookh )   मैं भूख हूं, मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में साधू संत फकीर में फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं में मिलती हूं मजदूरों…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • Hindi Ghazal -चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

    चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम   ( Chand Bulbule Jo Dekhte Ho Pani Mein Tum )   दो घडी रुककर घाव सहलाने लगे हम यूँ भी दर्द अपना भुलाने लगे तुम जो राहो में मेरी बिछाते हो शूल दामन फूलो से तुम्हारा महकाने लगे   किस्मत में था इन्तेजार वही मैं करती…

  • प्रकृति की गोद में

    प्रकृति की गोद में जगमगाते सितारों से, आसमान सजता है।प्रकृति की शांति में, मन को सुकून मिलता है।। विस्तृत मैदानों में, खुशी दोस्तों के संग।मन के सारे दर्द, भूले जाते हैं वहां।। प्रकृति का सौंदर्य है, जो सबको मोह लेता है।मन की तनाव से राहत, इससे ही मिलती है।। बारिश के गीत से, जीवन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *