Shyam Salone

श्याम सलोने | Kavita

श्याम सलोने

( Shyam Salone )

 

राधा को मिल गए श्याम
राधा प्यारी गाती फिरे

राधा जाने लगी
संग गईया चली
श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे
संग राधा के झूम झूम गाने लगे

राधा बैठन लगी
संग पायल बजी
श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे
संग राधा की झूम-झूम गाने लगे

राधा खेलन लगी
संग चूड़ी बजी
श्याम हाथों में हल्दी लगाने लगे
संग राधा के झूम झूम गाने लगे

राधा बोलन लगी
संग नथुनी हिली
श्याम होठों से बंसी बजाने लगे
संग राधा के झूम झूम गाने लगे

राधा अल्हड बनी
संग सखियां चली
श्याम मेघों को नीचे बुलाने लगे
संग राधा के झूम झूम गाने लगे

राधा रूठी रहे
मुँह से कुछ ना कहें
श्याम राधा संग अखियां मिलाने लगे
संग राधा के झूम-झूम गाने लगे

राधा चंचल हुई
नागिन सी हिली
श्याम मंद मंद मुस्काने मंद मंद
संग राधा के झूम झूम गाने लगे


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

कितना आसाँ है कहना – भूल जाओ | Ghazal

Similar Posts

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • छठी मैया | Chhathi maiya kavita

    छठी मैया ( Chhathi maiya )   छठी मैया तुमको ध्याता रातदिन मां शीश नवाता। अक्षत रौली चंदन लेकर सरिता तीर भेंट चढ़ाता।   करती बेडा पार मैया तुम हो लखदातार मैया। सुख वैभव यश दाता सजा सुंदर दरबार मैया।   झारखंड उत्तराखंड आता जनमन माता मनाता। मनवांछित फल नर पाता तेरे दर गुणगान गाता।…

  • हिरण्यकश्यप बना कोरोना | Poem in Hindi on Corona

    हिरण्यकश्यप बना कोरोना ( Hiranyakashyap bana corona )    में हूँ वैश्विक महामारी यह कोविड़, चाईना से आया हूँ में यह कोविड़। ख़ुद को ऐसा सब बनाओं शोलिड़, पास नही आऊंगा में यह कोविड़।। यह दूरी सबसे आप बनाकर रहना, सुरक्षा उपाय ऐसा अपनाते रहना। ज्यादा भीड़-भाड़ में कोई न जाना, भक्त प्रहलाद बनकर दिखलाना।।…

  • आपकी समझ | Aapki Samajh

    आपकी समझ ( Aapki samajh )   घर से निकलने से पहले और लौट आने के बाद देख लिया करो खुद को वक्त के आईने में जीवन की समझ आसान होगी कल के रास्ते सुगम होंगे हर नया रिश्ता और मुलाकात खुलकर सामने नही आते मध्यान्ह तक कहानी को समझना ही होता है दूसरे पटाक्षेप…

  • दिल के घाव | Dil ke Ghaw

    दिल के घाव ( Dil ke ghaw )    जानता हूं तेरी हर बात मैं जानता हूं तेरे हर जज्बात मैं सुनना चाहता हूं तेरे लबों से मिटा दें दिल के हर घाव को और सुना दें मुझे जी भरकर पढ़ रहा हूं तेरी कश्मकश को पढ़ रहा हूं तेरे मन को छुपी नहीं है…

  • अपरा शक्ति नारी | Nari shakti par kavita

    अपरा शक्ति नारी ( Apara shakti nari )   आज की नारी तेरी यही कहानी          कदम से कदम मिलाकर चलती हो     नारी तुम हो इस जगत  की महारानी                  मोहताज नहीं पौरुषता की तुझे     किसी आश्रय की मोहताज नही       …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *