सृजन का दीप जले दिन रात

सृजन का दीप जले दिन रात | Srijan ka Deep

सृजन का दीप जले दिन रात

(  Srijan ka deep jale din raat )

 

लिखें लेखनी सोच समझ कर,देख नए हालात।
विषय सामयिक सृजन का,दीप जले दिन रात।।

 

चार स्तंभ अटल खड़े हैं,राष्ट्र का मान बढ़ाने को ।
कलम की ताकत बनी हमेशा,उच्च शिखर पहुंचाने को।

सोया देश जगाने को, ना करें कोई आघात।
विषय सामयिक सृजन का,दीप जले दिन रात।।

 

हर विपदा मेंआइना बन, सत्य ज्ञान कराया है।
राजा महाराजा सत्ता का, कलम ने जोश बढ़ाया है।

हर रस का आनंद सिखाया, खुलकर कह दी बात।।
विषय सामयिक सृजन का,दीप जले दिन रात ।।

 

वेद पुराण महाभारत गीता ,सीख हमें दे जाते हैं
एक सूत्र में बांधा जग को, प्रेम त्याग सिखलाते हैं।

रहस्य सारे खुल जाते, उलझी बन जाती बात।
विषय सामयिक सृजन का, दीप जले दिन रात।।

 

नव पुरातन सुधी जनों ने, साहित्य रूप संवारा है।
स्वतंत्र विधा कहीं छंद विधा, निर्बल को भी तारा है।

जांगिड़ घट उजियारा हो, आप भी बैठो पांत।।
विषय सामयिक सृजन का, दीप जले दिन रात।।

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अंतर्मन की बातें | Kavita

Similar Posts

  • नेह की कोमलता | Kavita Neh ki Komalta

    नेह की कोमलता ( Neh ki komalta )   नेह ने कोमल बनाकर,वेदना को चुन लिया है, चाह में हिय ने विकल हो,कामना को बुन लिया है। भावना की धार अविरल, गुनगुनाती बह रही है, प्रीति की अनुपम धरोहर, मीत से कुछ कह रही है। आज यादों के झरोखे, अनमने से खुल रहें हैं, शांत…

  • बच्चे | Bache

    बच्चे ( Bache ) नन्हें-मुन्ने प्यारे-प्यारे, होते सबके दुलारे,बच्चे ही हमारे घर, आँगन की शान हैं। भाषा वो दुलारी लगे, सबको है प्यारी लगे,बोलती जो तुतलाती, बच्चों की जुबान है। है आज का दिवस जो, कहाता बाल दिन है,चौदह है नवंबर, आज बाल गान है। कोई धैर्यवान होता, कोई वीरवान होता,सीधा सादा होता कोई, बहुत…

  • श्री चरण | Shree Charan

    ” श्री चरण “ ( Shree charan )    श्री गिरिधर दीजिए , मुझे श्री चरणों में निवास । बड़ा कठिन रहा विरह तुमसे , मिलन की गिरधर तूझसे आस ।। चरण पखारे जिनके यमुना नित, जिन पर श्री राधा रानी प्रेम लुटाएँ । मीरा भक्ति करें मग्न हो जिनकी , सुदामा सा मित्र जिन्हें…

  • प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी | Pyara Saja Tera Dwar Bhawani

    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी ( Pyara Saja Tera Dwar Bhawani )    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी। तू जग की है करतार भवानी। मेरा कर दो बेड़ा पार भवानी। आया हूं मैया तेरे द्वार भवानी। सबकी झोली भरने वाली। पीर जगत की हरने वाली। यश कीर्ति वैभव की दाता। मेरे दुखड़े दूर करने वाली।…

  • अब ख़ुद ही निखरना है | Hindi kavita on motivation

    अब ख़ुद ही निखरना है ( Ab khud hi nikharna hai )   अपनें आपको तपाकर अब ख़ुद ही निखरना है, उलझनों को सुलझाकर आगे बढ़ते ही रहना है। राह भले ही मुश्किलों की हो पर चलतें जाना है, अब यें कीमती वक्त स्वयं पर ही ख़र्च करना है।।   साहस एवं हिम्मत से हर…

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *