Hindi kavita on motivation

अब ख़ुद ही निखरना है | Hindi kavita on motivation

अब ख़ुद ही निखरना है

( Ab khud hi nikharna hai )

 

अपनें आपको तपाकर अब ख़ुद ही निखरना है,

उलझनों को सुलझाकर आगे बढ़ते ही रहना है।

राह भले ही मुश्किलों की हो पर चलतें जाना है,

अब यें कीमती वक्त स्वयं पर ही ख़र्च करना है।।

 

साहस एवं हिम्मत से हर परिस्थिति से लड़ना है,

पोखर तालाब या दरिया पार करतें ही जाना है।

अपनें लक्ष्य प्राप्ति के खातिर चलतें ही रहना है,

ठोकर खाकर गिर जाए तो वापस उठ जाना है।।

 

यें मुश्किल का दौर शनै-शनै निकल ही जाना है,

बाधाऍं ख़त्म होकर जीवन में प्रसन्नता आना है।

आसमान छूने के लिए काली रातों से जूझना है,

कभी ग़म व ऑंसुओं की घूॅंट को पीते जाना है।।

 

मानवीय जीवन में दुःख एवं सुख आतें रहना है,

रास्तों में कही फ़ूल तों कही काॅंटे ही मिलना है।

औरों से नही ख़ुद अपनें आप से लड़ते रहना है,

हमें विजेता बनने के लिए ही कष्ट तो सहना है।।

 

हम इन्सान है एवं इन्सानों की जैसे हमें रहना है,

पाॅंव ज़मीं पर ही रखना बस चलतें ही रहना है।

कौशल अपना बढ़ाकर ख़ुद को ही निखारना है,

अब यें कीमती वक्त स्वयं पर ही ख़र्च करना है।‌।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • तेरी याद – मेरी कविता

    तेरी याद – मेरी कविता सुनो दिकु… आज जब तेरी खबर मुझ तक आई,आँखें भीग गईं, रूह मुस्काई।सुना — आज भी वही जज़्बा है,दिकुप्रेम तेरे दिल में भी ज़िंदा है। रोक रखा है तुझे वक़्त और क़समों ने,तेरे फ़र्ज़ और रिश्तों ने।तू चाहकर भी कुछ कह नहीं पाती,पर तेरी ख़ामोशी मुझसे बात है कर जाती।…

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • मर्यादा की हानि | Poem maryada ki hani

    मर्यादा की हानि ( Maryada ki hani )   मर्यादा में बाधा पड़ी जब आधा राम ने बाली को चोरी से मारा। सुनो रघुनाथ अनाथ क्यूं अंगद पूछत बाली क्या पाप हमारा।।   कौन सी भूल भई सिय से केहीं कारण नाथ ने कानन छोड़ा। जाई समाई गई वसुधा में श्रीराम से नेह का नाता…

  • अंतर्मन | Antarman

    अंतर्मन ( Antarman )   टूट भी जाए अगर, तो जुड़ जाती है डोर एक गांठ ही है जो कभी, खत्म नहीं होती मन की मैल तो होती है, दबी चिंगारी जैसे जलने भी नही देती, बुझने भी नही देती रोता है अंतर्मन, मुस्कान तो सिर्फ बहाना है मजबूरी है जिंदा रहना, यही अब जमाना…

  • दादाजी | Kavita Dada Ji

    दादाजी ( Dada Ji ) दादाजी बड़े विद्वान चलते सीना तान l हाथ में छाता उनकी पहचान l मुछे रखते तान सुबह सैर सपाटे में जाते l बैठ पेड़ की छांव आराम फरमाते l छतरी के गुणों का करे बखान l छतरी में गुण तीन धूप से बचाए बारिश से बचाए l उचका लुचा, कुत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *