महल अपनी गाते हैं

महल अपनी गाते हैं | Kavita

महल अपनी गाते हैं

( Mahal apni gate hain )

 

ऊंचे महलों के कंगूरे, आलीशान दमक वाले।
रौब जमाते मिल जाते, चकाचौंध चमक वाले।

 

मेहनतकश लोगों पर भारी, अकड़ दिखाते हैं।
मोन रहती मजबूरी तब, महल अपनी गाते हैं।

 

शानो शौकत ऊंचा रुतबा, ऊंचे महल अटारी।
झोपड़ियों को आंख दिखाते, बन ऊंचे अधिकारी।

 

गाड़ी मोटर बंगला कारें, ठाट बाट दिखलाते हैं।
खून पसीना वो क्या जाने, महल अपनी गाते हैं।

 

नीले अंबर नीचे कितने, कड़ी मेहनत करते होंगे।
सह धूप आंधी तूफ़ान को, उदर पूर्ति करते होंगे।

 

बड़े-बड़े मंच दिग्गजों के, बड़े आयोजन भारी।
बड़ी-बड़ी पार्टियां होती, खिलती महल फुलवारी।

 

जरूरतमंद भूल से दर पर, दरवाजे तक जाते हैं।
सब दीवारों के कान गूंगे, महल अपनी गाते हैं।

 

कोई दुखियारा जाता है, अपना दर्द सुनाने को।
तकलीफों का मारा कोई, जरा सहारा पाने को।

 

देते हैं दुत्कार महल से, अति शीघ्र भगाते हैं।
दया धर्म का नाम नहीं, महल अपनी गाते हैं।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

यादें | Kavita

Similar Posts

  • ब्रह्मचारिणी | Brahmacharini Navratri Kavita

    ब्रह्मचारिणी ( Brahmacharini Navratri )   हे ब्रह्मचारिणी तपस्विनी सदाचरण की देवी करो कृपा हे जगदंबे मत करो अब देरी   आचरण को विमल कर दो निर्मल कर दो भाव शब्दों में तुम शक्ति भर दो मां दे दो चरणों की छांव   भरा रहे दरबार तुम्हारा सुख समृद्धि यश कीर्ति सृष्टि की करतार माता…

  • जय भीम | Jai Bhim

    जय भीम ( Jai Bhim )    जय भीम एक शब्द नही एक वर्ण नही एक जाति या सम्प्रदाय नही और ना ही किसी वर्ग या धर्म विशेष का परिचायक स्लोगन है। जय भीम एक नई क्रांति है सोच है शोध है ताकत है हौसला है चेतना है चिन्तन व प्रेरणा है। जय भीम नये…

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

  • बेवफाई | Bewafai

    बेवफाई ( Bewafai )    वक्त के धागे कभी, कमजोर नहीं होते तेरी यादों ने ही निभाई है, अपनी वफादारी बातों में छलावा था ,दिल में थी मक्कारी होठों की मुस्कान तेरी, महज थी एक अदाकारी दिए तेरे जख्मों के दर्द को, पीता हूँ सुबह शाम फरेब था तेरी चाहत में, मन में भरी थी…

  • गंगा जमुनी संस्कृति | Ganga Jamuni Sanskriti

    गंगा – जमुनी संस्कृति! ( Ganga jamuni sanskriti )    लहू न जम जाए, मिलना चाहता हूँ, बुलंदियों से नीचे उतरना चाहता हूँ। घुट रही है दम आजकल के माहौल से, बिना जंग विश्व देखना चाहता हूँ। रावणों की आज भी कोई कमी नहीं, इस तरह की लंका जलाना चाहता हूँ। भले न जला सको…

  • गजानंद जी चले | Gajanand ji Chale

    गजानंद जी चले ( Gajanand ji Chale ) गजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम। झांकी सजाओ बनाओ मोदक पकवानमूषक पर होके सवार चले गजानन जीआया बुलावा मां पार्वती कागजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम भक्तों की पड़ी भीड़ देने को विदाईआज तो सारा जग है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *