यादें

यादें | Kavita

यादें

( Yaaden )

 

बड़ी सुहानी लगती यादें, प्रेम भरी मनभावन सी।
उर उमंग हिलोरे लेती, झड़ी बरसते सावन सी।

 

सुख-दुख के मेंघ मंडराये, यादें बस रह जाती है।
घड़ी घड़ी पल पल रहकर, यादें पुरानी आती है।

 

हंसी खुशी के सुंदर पल, रह रहकर याद आते हैं।
जैसे बहती सरिता धारा, किनारे रह जाते हैं।

 

गांव की जब याद आए, सुकून देती ठंडी बहार।
मन मयूर नाच उठता, उर उमड़ता हर्ष अपार।

 

निर्भय रह स्वछंद घूमना, जोश नया जगा देती।
पाठशाला की यादें भी, बचपन की सैर करा देती।

 

उल्लास खुशी घट उमड़े, जीवन राह दिखाती है।
यादें बने ज्योति जीने की, उन्नति पथ बतलाती है।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कत्ल कलम से | Kavita

Similar Posts

  • तुम आओ तो, ईद हो जाये

    तुम आओ तो, ईद हो जाये न जाने कितनी बारपढ़ा है मैंने तुम्हारा चेहराखामोश-सी तुम्हारी आँखेइस बार तुम्हारी सदा कोएक अनुकृति से सजाया है मैंनेऔर—-देह को एक लिबास पहनाया हैकहो न, इस देह सेअब तो तोड़कर आ जायेसारी बंदिशे—-सारी जंजीरें—-सारे बंधन—-मेरे इस शहर,मेरी इस गली मेंऔर लाँघ जाओमेरे घर की चौखट को।साथ में लेकर आ…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • शबरी जीवन | Shabari Jeevan

    शबरी जीवन ( Shabari Jeevan )   शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ************ अवतरण भव्य भील समुदाय, मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा । रक्त संबंध शबर जाति कारण, शबरी नाम सृष्टि पट रमणा । बाल्यकाल परिणय भील कुमार, पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से । शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति…

  • देखते है | Dekhte Hain

    ( ऐसे तो कितने ही सारे अतुल सुभाष है जिन्हें कोई जानते नहीं है, उनमें से कुछ दुनिया में आज भी मौजूद है कुछ इस दुनिया से जा चुके हैं!! ) देखते है देखते है अब कौन हो हल्ला करेगा।देखते है अब कौन कैंडल जलाएगा। निर्दोष पुरुष बेमौत मरा है यह देखो,कौन जो खिलाफ आवाज़…

  • भारत मंडपम | Bharat Mandapam

    भारत मंडपम ( Bharat Mandapam )    आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम जीरो सह इसरो तक, स्वर्णिम उड़ान अंकित । जी _20 आदर सत्कार, हिंद धरा अति रोमांचित । अतुलनीय सम्मान वैभव, अतिथि देवो भव प्रकम । आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।। कृष्ण सुदामा मैत्री भाव विमल उर आत्मसात । शंख…

  • उरी विजय की गूंज

    उरी विजय की गूंज जंगलों में गूंजे थे धमाके,भारत की सेना ने किया था हमला,नियति की दिशा बदल दी थी,सर्जिकल स्ट्राइक का था ऐलान। शेर की तरह ललकारते हुए,हमने दुश्मन को घेरा था,उरी की धरती पर निशान छोड़ा,शौर्य का इतिहास फिर से लिखा था। हमारे दिलों में जज्बा था,आत्मविश्वास से भरे थे हम,किसी भी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *