जय महागौरी

जय महागौरी | Jai Mahagauri Aarti

जय महागौरी

( Jai mahagauri : Mahagauri Mata Ki Aarti )

 

जय मां अंबे जय जगदम्बे, जय जननी भवानी।
श्वेत  वर्णी  वरदहस्त, सुख दायिनी कल्याणी।

 

सौम्य  स्वभाव  मुखमंडल, कांति  शक्ति दाता।
अष्ट भुजाओं वाली अंबे, गुण भक्त तिहारे गाता।

 

पर्वत वासिनी करो कृपा, सब सिद्धियों की दाता।
सारे जग की तुम नियंता, तुम ही भाग्य विधाता।

 

अलौकिक दरबार तुम्हारा, स्वर्ण सुशोभित माया।
भर देती भंडार भक्तों का, सच्चे मन जो ध्याया।

 

जहां  जहां  तेरी कृपा, खुशहाली  वहां आती।
मधुर प्रेम कि धारा बहती, सद्भाव गंगा बहाती।

 

यश  वैभव  सब देती  मां, सुख की बरसा होती।
सकल मनोरथ पूरे होते, जब कृपा तेरी मां होती।

 

जय महागौरी भक्त वत्सला, बुद्धि विवेक प्रदाता।
सकल सृष्टि में चेतन शक्ति, भाव तुम्हीं से आता।

 

ध्यानी योगी संत तपस्वी, मां कृपा तुम्हारी पाता।
आराधक  चरणों  में  तेरे,  सकल  मनोरथ  पाता।

 

जय पराक्रम बल वैभव, रण विजय दिलाती।
सुंदर सजा दरबार निराला, सारे दुख हर लेती।

 

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

विजयादशमी | Vijayadashami Kavita

Similar Posts

  • चांदनी | Chandni

    चांदनी ( Chandni )    पूनम के चांद से सब कतराने लगे अमावस की चांदनी मे नहाने लगे जलने लगी है अब उन्हे सूरज की धूप हैलोजन की फ्लैश मे ही नचाने लगे रंगीन बालों मे ही दिखती है जवानी बूढ़े भी अब तो सिर मे विग लगाने लगे युवतियों के कपड़े उतारने लगे तन…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • मैं कितना बदल गया

    मैं कितना बदल गया नस्लें बर्बाद हो गई हमारी आज के इस व्यवहार में,हर कोई आज बिक गया रिश्वत के इस पुरस्कार में।अपनी पर ध्यान नहीं देते पर पराई पर हम देते रहे,अब वो कहां शिष्टाचार बचा है अपनों के संस्कार में।। हम तो रिश्वत से अपना ख्वाब पूरा करना चाहते हैं,आजकल हम एक दूसरे…

  • डॉ के एल सोनकर ‘सौमित्र’ की कविताएँ | Dr. K. L. Sonkar Poetry

    क्या करूं   समय है काम नहीं है काम है समय नहीं है दोनो है पैसा नहीं है पैसा है बल नहीं है बल है तीनो नहीं है सब है सम्मान नहीं है आखिर तुम्हीं बताओ मैं क्या करूं इस अनियंत्रित; अव्यवस्थित समाज व्यवस्था में रहकर ?   दीवार   लगता है ये दीवार कितनी…

  • आत्महत्या बुजदिलों का काम | Aatmahatya par kavita

    आत्महत्या बुजदिलों का काम ( Aatmahatya buzdilon ka kam )      आत्महत्या करना बुजदिलों का काम, कोई नहीं करें यह शैतानों वाला काम। यह आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, कष्ट एवं परेशानी का निवारण नहीं है।।   हौंसला एवं हिम्मत रखों सब हृदय में, हार और जीत चलती रहतीं जीवन में। खट-पट गिरना व…

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *