हम जिंदा हैं

हम जिंदा हैं

हम जिंदा हैं

 

हम जिंदा हैं

क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं

 

भले ही हमारी रगों का लहू

सूख चुका है

हमारे कानों तक नहीं पहुंचती

कोई चीख पुकार

ना ही कोई आहो बका

 

हम नदी के कगारों पे

खड़े ठूंठ हैं

 

हम खामोश हैं

क्योंकि हम दर्शक हैं

 

हमें किसी की कातरता

दिखाई नहीं देती

 

ना जाने कितने नाथू आज

देश की अस्मिता लूट रहे हैं

हम खामोश हैं

 

हम खामोश हैं क्योंकि हम भी

उसी भीड़ का हिस्सा हैं

 

मांस नोचने वाले गिद्धों का झुंड

हमारा कुनबा है।

 

?

लेखक:-राजीव शुक्ला
महोली, सीतापुर

यह भी पढ़ें :

जान लेलेगा इंतजार मुझे

Similar Posts

  • एहतियात | Ehtiyat

    एहतियात ( Ehtiyat )   जिंदगी सफर ही नही एक विद्यालय भी है जहां हर लम्हे देने होते हैं इम्तिहान कर्म के अलावा भी भरने होते होते हैं सहायक पन्ने कभी वक्त साथ नही देता कभी हम पहचान नहीं पाते बगल से होकर निकल जाती हैं राहें और हम भटक कर ,आ जाते हैं फिर वहीं…

  • महाराणा प्रताप जयंती 2024 | Maharana Pratap Jayanti 2024

    महाराणा प्रताप जयंती 2024 ( Maharana Pratap Jayanti 2024 )   धन्य हुआ रे राजस्थान, जो जन्म लिया यहां प्रताप ने। धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने। फीका पड़ा था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा तू करता था। फीकी हुई बिजली की चमक, जब जब आंख खोली प्रताप ने।…

  • कौन हूँ मैं | Kavita

    कौन हूँ मैं? ( Kaun hoon main kavita )   सहमी सहमी कमजोर नहीं हूं भीगी भीगी ओस नहीं हूं आसमान पर उड़ने वाली चंचल चितवन चकोर नहीं हूँ   कोमल कच्ची डोर नहीं हूं अनदेखी से उड़ने वाली शबनम सम छोटी बूँदों जैसी खुशबू भीनी हिलौर नहीं हूं   कुछ जुमलों से डर जाउंगी…

  • तलाश | Talaash

    तलाश ( Talaash )   खड़े रहते हैं राह में, गम हरदम खुशी की तलाश में, उम्र गुजर जाती है बहुत मुश्किल है, यकीन कर पाना अपनों को ही समझने मे उम्र गुजर जाती है पसरा है फिजां मे, धुंआ भी कुछ इस कदर मंजिल की तलाश मे ही, उम्र गुजर जाती है खारों से…

  • दीप | Deep

    दीप ( Deep )    न सही विश्वास मेरा, पूछ ले उस दीप से। जो रात सारी रहा जलता, साथ मेरे बन प्रतिबम्ब।। हाल सारा जायेगा कह, दीप वह जो बुझ गया। जगने का सबब मेरा, और जलने के मजा।। मांगतीं विश्वास का बल, देख ले इक नजर भर। बस वही लेकर मैं संबल, जलती…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *