आदमियत | Aadamiyat

आदमियत

( Aadamiyat )

 

आया हुआ आज रुकता नही
आनेवाले कल को कोई रोक सकता नहीं
इन्ही के बीच भागती हुई जिंदगी मे भी
कोई समरसता नहीं

क्या खो चुके हो और क्या खो दोगे
यह आपके समझ की बात है
किंतु,वसीयत मे क्या रख पाओगे
यह आपके निर्णय की बात है

स्वयं आपका कुछ नही
फिर भी जिम्मेदार आप हैं
बनने के भी बिगड़ने के भी

चलना ही काफी नही होता
कहंतक और किसके साथ पहुंचे
आपकी पहचान इसी से होती है

बाधाओं का उलाहना ठीक नही
परिणाम मे ही सार्थकता है
समय,मौसम,रास्ते,जमाना
कभी किसी के लिए भी
अलग नही होते

आपकी स्वीकृति और परख ही
व्यक्तित्व का निर्माण करती है
आदमी तो सभी हैं
मोल तो अदमियत का होता है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

वह अकेला | Vah akela

Similar Posts

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

  • अदावत है | Poem Adawat Hai

     अदावत है! ( Adawat hai )    रूस से अमेरिका की पुरानी अदावत है, दुनिया की शांति के साथ ये बगावत है। कितनी उम्र तक लड़ना चाहेगा अमेरिका, बताओ,यू.एन.ओ. किस तरह की अदालत है। नकेल नहीं कस पाया उसकी जरूरत है क्या, कहीं न कहीं वो भी विश्व के लिए मुसीबत है। नाइंसाफी हो रही…

  • संघर्ष पथ पर | Kavita Sangharsh Path par

    संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला   स्वार्थी रिश्ते नाते परिवार समाज, सफलता संग अपनत्व भाव । विपरित कटु वचन प्रहार, शत्रुवत आचरण बर्ताव । आलोचना तीर अवरोध पर्याय, कदम कदम कंटक मेला । संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।। लक्ष्य राह दिग्भ्रमित युक्ति, प्रेरणा अनुग्रह विलोपन । दमन आशा उमंग उल्लास, नैराश्य बीज घट…

  • पीरियड्स | Periods par kavita

     पीरियड्स ( Periods )    तेरह वर्ष की उम्र में मुझको हुआ पहली बार, पेट के नीचे दर्द हुआ जैसे फूटा कोई गुब्बार। कमर दुखना चक्कर आना क्या हुआ है यार, किसको बताऊॅं रक्तस्राव हुआ योनी के द्वार।।     घबराई एवं शरमाई डरते-डरते घर तक आई, क्या हुआ है मेरे साथ सोच कर मैं…

  • समय के साथ | Kavita Samay ke Sath

    समय के साथ ( Samay ke Sath )   रहता है वक्त जब मुट्ठी में तब बढ़ जाता है अभिमान कुंजी ताली हाथ में अपने दुनिया लगती धूल समान बदल जाती सब बोली भाषा जुड़ती जाती नित नव आशा चल पड़ते हैं तब पाने को गगन बढ़ती रहती मन की अभिलाषा नज़रों से हो जाता…

  • माँ मुस्कुराओ तुम | Muskurao tum

    माँ मुस्कुराओ तुम ( Maa Muskurao tum )    मुस्कुराओ तुम मुस्कुराने पर रोक नहीं है हंसो नाचो झूमो गाओ तुम कोई टोंक नहीं है बंदीसों में बंधने की मां तुम्हें जरूरत नहीं है हर समय कहती हो मुझे कोई शौक नहीं हैl सब पूछ पूछ कर किया अब पूछने की जरूरत नहीं बहुत सहेजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *