Naraka Chaturdashi

रूप चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी

रूप चतुर्दशी/नरक चतुर्दशी

( Naraka Chaturdashi )

 

दिवाली के एक दिन पहले आती छोटी दिवाली,
रूप चतुर्दशी नर्क चतुर्दशी कहते चौदस काली।
नरका पूजा के नाम से भी जानते है हम इसको,
चौमुखा दीप रोली गुड़ खीर से सजाते है थाली।।

इस दिन सायं के समय चारों तरफ़ दीप जलाते,
विधि विधान से कृष्ण भगवान का पूजन करते।
कई कथाएं है प्रचलित इस पर प्राचीन समय से,
नरकासुर का वध भी कन्हैया इस दिन किये थे।।

इसदिन जो भी हरि विष्णु का व्रत पूजन करता,
अपनें आपको स्वस्थ रुपवान वह व्यक्ति पाता।
हर वर्ष ये कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष में आता,
जो धूम-धाम हर्सोल्लास के संग मनाया जाता।।

इस-रोज़ भूलकर भी कोई घर अकेला ना छोड़े,
मिट्टी के दीपक और हीड कुम्हार से लेकर रखें।
छोटी दिवाली आज है और यें दिन भी है ख़ास,
मुख्य गेट के दोनों और तेल दीप जलाकर रखें।।

दक्षिण दिशा की तरफ़ चौदह दीप जलाएं जाते,
यम देवता की पूजा कर धूप अगरबत्ती जलाते।
अकाल मृत्यु से मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ हम पातें,
कई परम्परा के संग-संग नरक चतुर्दशी मनाते।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • महाशिवरात्रि | Poem in Hindi on Mahashivratri

    महाशिवरात्रि ( Mahashivratri )    ज्योतिर्लिंग की महिमा है न्यारी, भोले शंकर के हम हैं पुजारी। महाशिवरात्रि के महापर्व पर, जलाभिषेक की परम्परा हमारी। तन पर भस्म सुशोभित होती, गले में सर्प की माला सजती। माथे पर चंदा लगता है अच्छा, जटा से गंगा की धारा बहती। शिवलिंग पऱ बेल- पत्र चढ़ाते, केसर, धतूर, दूध…

  • दोहा दशक | Doha Dashak

    दोहा दशक ( Doha Dashak )   फिर  चुनावी  मौसम  में, बारूदी  है  गंध। खबरों का फिर हो गया,मजहब से अनुबंध।   अपनों  से  है  दूरियां,उलझे हैं संबंध। भावों से आने लगी,कड़वाहट की गंध।   ढूंढ़ रहे हैं आप जो,सुख का इक आधार। समझौता  हालात  से, करिए  बारंबार।   उसका ही संसार में,है जीवन अति…

  • दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

    दर्द की रेखा ( Dard ki rekha )   जुडा हो जिसका रिश्ता दर्द से वही समझ सकता है किसी का दर्द मिली हो वसीयत जिसे पुरखों की उसे संस्कार भी मिला होना चाहिए सभ्यता तो देन है शिक्षित ज्ञान की व्यवहार भी देखकर सीख जाते हैं संस्कार ही पहचान कराते हैं ज्ञान की कपड़े…

  • कोरोना मरा ना | Kavita Corona Mara na

    कोरोना मरा ना ( Corona mara na )    मैं हूँ कोरोना, मुझ से डरो ना। अभी मैं मरा नही, लापरवाही करों नही।। धीरे-धीरे आ रहा में वापस, रहना भीड़ से तुम दूरी बनाकर। मास्क सदैव लगाकर के सब रहना, बाहर से आतें ही हाथ साबुन से धोना ।। मुझे ना लेना आज कोई हल्के,…

  • काश (कांस) के फूल

    काश (कांस) के फूल बचपन से मैनें देखा है,काश के फूलों को खिलखिलाते।सफेद सफेद काश के फूल,हवा के झोकों से लहराते।खेत के मेड़ों में,खुले मैदान पर,नदी किनारे,घाट पहाड़ पर।जब काश के फूल खिलते,वर्षा विदाई का संकेत दे जाते।1। रुई-सी सफेद काश के फूल,धरती का नया परिधान है।अपनी ख्वाहिशों की तरह बिखर जाने का अभिमान है।कोमलांगी…

  • चंद्रयान तीन | Poem in Hindi on Chandrayaan 3

    चांद पर भारत ( Chand par Bharat )   चांद की धरती पर ,भारत ने पांव पसार लिया ब्रम्हांड के नवयुग मे,खुद को संवार लिया विश्व की नजरें गड़ी ,भारत की वैज्ञानिकता पर करते थे उपहास जो,गिर गए अपनी ही निजता पर रुआब नही अभिमान नहीं,यही भारतीय सभ्यता लेकर साथ चलने की ,यही है कार्तव्यता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *