क्रांतिवीर

क्रांतिवीर | Kranti Diwas Par Kavita

क्रांतिवीर

( क्रांति दिवस पर अमर शहीदों के जज्बातों को सादर वंदन )

 

है हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है।
क्रांति काल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है।
हंसते-हंसते झूल गए, वो क्रांतिवीर कमाल हुए।
राजगुरु सुखदेव भगतसिंह, भारत मां के लाल हुए।

 

आजादी का दीवाना, वो जिद पर अड़ सकता है।
बलिदानी पावन पथ पर, देशभक्त बढ़ सकता है।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, सदा तिरंगा शान रहे।
जुबां जुबां पर वंदे मातरम, गीतों से जय गांन रहे।

 

जयहिंद का गूंजे नारा, सरहद की सीमाओं में।
भारत मां जयकारे गुंजे, हर घाटी फिजाओं में।
राष्ट्रधारा में झूम रही है, हर युवा तरुणाई जो।
आजादी उत्सव आया, खुशियों से झोली भर लो।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सुमन हिय के खिल गये | Geet

 

Similar Posts

  • बहना | Kavita Bahna

    बहना ( Bahna ) जीवन को महकाती बहना हर ग़म को सह जाती बहना । मां की ममता स्नेह पिता का सब हम पर बरसाती बहना ।।१। गोद लिए टहलाती बहना अक्षर ज्ञान कराती बहना । डगमग करते पाँव कभी तो उँगली पकड़ चलाती बहना ।।२। गलती पर गुर्राती बहना प्रेम सहित समझाती बहना ।…

  • परिवर्तन की अठखेलियों में | Parivartan ki Athkheliyon Mein

    परिवर्तन की अठखेलियों में ( Parivartan ki athkheliyon mein )    परिवर्तन की अठखेलियों में, खुशियों की रवानी है शाश्वतता अहम श्रृंगार, सृष्टि अलौकिक नियम । आशा उमंग उल्लास अथाह, समृद्धि चाहना अत्युत्तम । पटाक्षेप कर सघन तिमिर, आलोक पथ बखानी है । परिवर्तन की अठखेलियों में, खुशियों की रवानी है ।। लोभ मद लालच…

  • विश्व बाल दिवस | Vishwa bal diwas par kavita

    विश्व बाल दिवस ( Vishwa bal diwas )    आज विश्व बाल दिवस है बच्चे बेच रहे सामान है दिल में बड़ी कसक है कहीं लगे हैं मजदूरी में कहीं लगे हैं रेत खनन में बाल श्रम अपराध भले हो पुस्तक छोड़ कुदाल लिए हैं पेट की आग को पूछो ना अरमानों को कुचल खड़े…

  • एक शादी ऐसा भी | Ek Shadi Aisa Bhi

    एक शादी ऐसा भी ( Ek Shadi Aisa Bhi ) अनंत-राधिका की शाही शादी को देखा, करोड़ों की कुबेर में लिपटते हुए देखा , हालीवुड,वालीवुड को थिरकते हुए देखा, राजनयिकों,राजाओं की अगुवाई को देखा, योग के शलाकपुरूष का योगाभ्यास को देखा, काशी विश्वनाथ के मठाधीशों को देखा, गरीब-गुरबे ,भूखों की आहट को न सुना ।…

  • गांधीजी के जीवन सिद्धांत

    गांधीजी के जीवन सिद्धांत २ अक्टूबर १८६९ को पोरबंदर में जिसने जन्म लिया,पुतली बाई मां पिता करमचंद ने मोहनदास नामकरण किया,पीर पराई देख जिसकी आंखें और हृदय भर आता था,करूणा दया देख टैगोर ने जिन्हें महात्मा नाम दिया। माता के गुरु श्रीमद राजचंद्र जैन धर्म के अनुयायी थे,गांधीजी के विदेश जाने पर मां के मन…

  • लेखक संविधान के

    लेखक संविधान के हमारा संविधान हमें जीने का स्वतंत्र अधिकार देता हैहमारा संविधान हम सबको हमारा स्वाभिमान देता है।सबसे ज्यादा योगदान डॉ भीमराव अंबेडकर जी का रहा,जिसको पूरा देश संविधान का गौरव मान देता है।। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा संविधान के सुलेखक है,नंदलाल बोस,राम मनोहर सिन्हा मूल संस्करण वेदक है।शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सुशोभित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *