आखिर क्यों | Aakhir Kyon

आखिर क्यों

( Aakhir Kyon ) 

 

युगों से उठ रही थी आँधियाँ
न जाने क्यूं ओले बरसै
क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर,
क्यूं, आखिर क्यों ?
क्या ईश्वर को था मंजूर
जो ले बैठा परीक्षा मेरी
मैंने तो अपने मन-वचन से
किया था सब वरण
फिर मेरी साधना पर,
प्रश्न चिन्ह आखिर क्यों ?
न जाने क्या लगा गलत
जबकि मैंने सतकर किया था पुण्य
न रखा कोई भाव भेद का
माने सारे सब एक रूप
फिर मेरी पूजा पर
उठाई गई उंगलियाँ,
क्यूं ,आखिर क्यों ?
मैंने मौन का लिया था सहारा
न कहा किसी से कुछ
सोचा था शांत मन से
किस बात की अपराधी मैं
आखिर क्यों नही रखा अपना प्रतिपक्ष,
क्यूं, आखिर क्यों ?

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

दीप | Deep

Similar Posts

  • Hindi kavita : मेरी इच्छा

    मेरी इच्छा ( Meri ichha : Kavita )    काश हवा में हम भी उड़ते तितलियों से बातें करते नील गगन की सैर करते अपने सपने को सच करते बादलों को हम छू लेते चाँद पर पिकनिक मनाते  मनचाही मंजिल हम पाते पेड़ो पर झट चढ़ कर हम जंगली जानवरों से बातें करते पंछियों से…

  • विकल्प | Vikalp

    विकल्प ( Vikalp )   हजार अच्छाइयों के होते हुए भी आई एक बुराई ,बना देती है दागदार पूरे जीवन को बादे उसके ,लाख अच्छाइयां भी धुल नहीं पातीं उसे लगे एक दाग को उम्र भर आदत नहीं है लोगों की स्वयं को टटोलकर देखने की औरों के ताक झांक और औकात की परखा परखी…

  • कूष्मांडा मां | Kushmanda Maa

    कूष्मांडा मां ( Kushmanda Maa )    पिंड से ब्रह्मांड तक,मां कूष्मांडा दिव्य नजारा चतुर्थ नवरात्र अहम आभा, सर्वत्र भक्ति शक्ति वंदना । असीम उपासना स्तुति आह्लाद, दर्शन आदर सत्कार अंगना । अनंत नमन मां मंद मुस्कान, त्रिलोक आलोक मंगल धारा । पिंड से ब्रह्मांड तक, मां कूष्मांडा दिव्य नजारा ।। अनूप छवि अष्ट भुजाधारी,…

  • समझ लेना होली है

    समझ लेना होली है हर इंसान अपने रंग में रंगा हो तो, समझ लेना होली है।हर रंग कुछ कहता ही है,हर रिश्ते में हँसी ठिठोली है।जीवन रंग महकाती, आनंद उमंग उल्लास से।जीवन महक उठता है,एक दूसरे के विश्वास से।प्रकृति की हरियाली,मधुमास की राग है।नवकोपलों से लगता,कोई लिया वैराग्य है।हर गले शिकवे को मिटा दो,फैलाओ ये…

  • मतदान करो | Kavita Matdan Karo

    मतदान करो ( Matdan Karo )   कन्यादान को हि कहा गया दान सर्वोच्च किंतु, समय की बदलती धारा में अब, मत दान हि है उच्च करना है यह पुण्य कर्म सभी को अत्यावश्यक् है यह धर्म सभी को इसमें नही भेद भाव उच नीच का समझना है भविष्य का मर्म सभी को एक वोट…

  • गुरु गोविंद सिंह जी | Guru Gobind Singh Ji 

    गुरु गोविंद सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना करने वाले,महान योद्धा, चिंतक देश के रखवाले।पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत् 1723 ,धरा की रक्षा के लिए अवतरित होने वाले।। अन्याय,अपराध के खिलाफ लड़ने वाले,युद्ध में मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले।धर्म की रक्षा के लिए सरबंसदानी बने,कलगीधर,दशमेश की उपाधि पाने वाले।। पिता गुरु तेग बहादुर माता गुजरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *