आखिर तुम हो मेरे कौन

आखिर तुम हो मेरे कौन?

आखिर तुम हो मेरे कौन?

खिलते हो मुरझाते हो,
आकर रोज सताते हो।
सुन्दर गीत एक सुनाकर,
मन बेचैन दर्पण बनाकर ।
सुधि आते हो बारम्बार,
करते हो मुझपर ऐतबार।
बात नहीं कर पाती तेरी,
रोकूँ याद न रूकती तेरी।
आखिर तुम हो मेरे कौन??

प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,
सुधियों में आनन्दित होती।
आच्छादित प्रियवर बन कर,
आह्लादित उर करते मन भर।
अनमोल भाव तेरा ठाकुर,
तुमसे मिलन को हूँ आतुर।
नेह नयन भर तुम जब आते ,
एक तुम्हीं हो मन को भाते।
आखिर तुम हो मेरे कौन??

भूलूँ तुमको,जिद करती हूँ,
गम दूर बहुत हद करती हूँ।
रोती आहत नशीली आँखें,
करवट बदलती सोती रातें।
तन्हाई प्रेम को तंग करती,
एकाग्रता को है भंग करती।
मैं कितनी तुझमें पता नहीं,
मैं हूँ भी या नहीं? बता सही,
आखिर तुम हो मेरे कौन??

सपनों में चुम्बन ले भगते,
रिमझिम सावन से तुम लगते।
मृदुल हृदय को तुम हो जंचते,
पीर विरह की हम न कहते।
तुम नहीं जानते हो मुझको,
ये नयन खोजते हैं तुझको।
यदि मेरी बात पहुँच जाए ,
प्रेम प्रीति मन रूचिकर भाए।
फिर प्रेम भाव पाएंगे तुमसे,
उस दिन फिर पूछेंगे तुमसे ।
आखिर तुम हो मेरे कौन??

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हे प्रभु राम | Kavita Hey Prabhu Ram

    हे प्रभु राम! ( Hey Prabhu Ram )   तुमको मेरे प्राण पुकारें। अंतस्तल की आकुलता को देख रहे हैं नभ के तारे। निविड़ निशा की नीरवता में, हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें। सब कुछ सूना सा लगता है। प्रतिपल व्यथा भाव जगता है। कोई दस्यु सदृश ठगता है। हे प्रभु राम! तुमको मेरे प्राण…

  • तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

    तस्वीरें भी कुछ कहती हैं   आज मेरे सामने एक तस्वीर नहीं , अनेकों तस्वीरें पड़ी हैं  | अपनी – अपनी व्यथा , दुख और दर्द को लेकर खड़ी हैं | ? आज माँ की तस्वीर को देखा , जो नम आँखों से मुझे देख रहीं थीं , आपनी ममता और स्नेह से दुलार रहीं…

  • ट्रैफ़िक जाम | Traffic Jam

    ट्रैफ़िक जाम ( Traffic Jam )   जब सड़कें नहीं चलती तब गलियाँ चलती हैं, जब गलियाँ भी नहीं चलती, तब लोग पैदल चलने लगते हैं। पैदल चलना केवल स्वास्थ्यकर ही नहीं होता बल्कि क्रांति का द्योतक होता है उस व्यवस्था के विरुद्ध जो सड़कें, गलियां जाम करने को मजबूर करते हैं, तब पैदल चलने…

  • बड़ी बेटी | Badi Beti

    बड़ी बेटी ( Badi beti )    घर की बड़ी बेटी अक्सर वक्त से पहले ही बड़ी हो जाती है। पापा के सर का ताज बनने के लिए अपने पैरो पर खड़ी हो जाती है। मां की सखी, पापा का मान, इन दोनो का ये बनती अभिमान। मार खाने की बारी भी सबसे पहले इसकी…

  • प्रतिशोध | Pratishodh

    प्रतिशोध ( Pratishodh )   मै हार नही सकता फिर ये, जंग जीत दिखलाऊंगा। फिर से विजयी बनकर के भगवा,ध्वंजा गगन लहराऊगा।   मस्तक पर चमकेगा फिर सें, चन्दन सुवर्णा दमकांऊगा। मै सागर जल तट छोड़ चुका पर,पुनः लौट कर आऊँगा।   जी जिष्णु सा सामर्थवान बन, कुरूक्षेत्र में लौटूंगा। मैं मरा नही हूँ अन्तर्मन…

  • अब लगेगा स्टार तुम्हारे | Ab Lagega Star Tumhare

    अब लगेगा स्टार तुम्हारे ( Ab Lagega Star Tumhare ) रख हौंसला वीर जवान ग़म के दिन गुज़र जाएंगे,ख़तरो के मंडराते हुए यह बादल भी टल जाएंगे। पसीना बहाना रक्त बचाना अच्छे दिन भी आएंगे,जब लगेगा स्टार तुम्हारे लोग तालियां बजाएंगे।। इन ऑंसुओं को पीते पीते तुमने वर्षों गुज़ार दिए,बस बहुत हो गयी नौकरी फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *