Prabhu ki prathna Hindi mein

मेरे प्रभु | Prabhu ki prathna Hindi mein

मेरे प्रभु

( Mere prabhu ) 

 

आपके चरणों में थोड़ी जगह मुझे दे देना प्रभु,

जीवनभर संग निभाना आप हमारे प्यारे प्रभु।

सद्मार्ग मुझको दिखाना जीवन पथ पर हमेशा,

कठिनाई एवं समस्याओं से उभारना मेरे प्रभु।।

 

ज़िन्दग़ी मेरी कठिन हो तो नैया पार लगा देना,

भवसागर से पार प्रभु मुझको आप करा देना।

हाथ और साथ हमारा आप कभी नही छोड़ना,

प्रेममदिरा का ऐसा प्याला मुझको पिला देना।।

 

कण-कण में शिव जी बसें जिव्हा पर श्री राम,

महा गौरी माॅं दिल में है जनक नंदिनी प्रणाम।

सुकून व शांति मिलती जब लेते आपका नाम,

आपसे होता उजियारा और आप से ही शाम।।

 

नही है ईश्वर आपसे बड़ा यहां पर कोई कैमरा,

नज़र रखतें सबके ऊपर कैसा भी हो माॅंजरा।

है सर्वत्र आप प्रभुजी बिगड़े कार्य यें बना देना,

आकाश हो या हों पाताल चाहें हरी-भरी धरा।।

 

धरा पर प्रभु आप कई-रूपो में अवतार लिये,

मत्स्य कूर्म वराह एवं नरसिंह वामन रूप धरे।

परशुराम राम कृष्ण वेंकटेश्वर कल्कि जो बनें,

बुराईयों का नाश कियें नारायण नर रूप धरे।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सबके संग रम जाते कृष्ण

    सबके संग रम जाते कृष्ण अँखियन मिचत रोवत आवे कृष्ण, नटखट कन्हा खूब ही भावे कृष्ण । माँ पुकार से जियरा हरसाये कृष्ण, घुटुरन बकैया-बकैया मनभावे कृष्ण ।। माटी मुंह, रज चंदन देह में लपेटे कृष्ण, क्रीड़ा करत मित्र ब्रज वीर समेटे कृष्ण । मुग्ध गोपियन, मुग्ध मैया, बाबा है, कृष्ण, पशु पक्षी मुग्ध हो…

  • हिन्दी मे कुछ बात है | Short Poem on Hindi Diwas

    हिन्दी मे कुछ बात है ( Hindi me kuch baat hai )    हिन्दी दिवस पर विशेष  (कविता)  हिन्दी अपनी मातृभाषा, हिन्दी में कुछ बात है! हिन्दी बनी राष्ट्र भाषा, भारत देश महान में। ‘नेताजी’ ” के हिन्दी नारे, गूंजे हिंदुस्तान में। ‘गुप्त’ सरीखे राष्ट्र-कवि, ‘तुलसी’ जैसे महाकवि। जाने कितने अमर हो गए, लिखकर इसी…

  • ऐ दर्द | E- Dard

    ऐ दर्द ( E – Dard )  ऐ दर्द…. कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….. खुशिया छोड चुका हूँ, गम निचोड चुका हूँ । आँखो मे तुमको भर कर, यही बात कहा है। ऐ दर्द… कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…. है राज बहुत गहरा, वो दिल…

  • Kavita | नारी व्यथा

    नारी व्यथा ( Nari Vyatha )   मेरे हिस्से की धूप तब खिली ना थी मैं भोर बेला से व्यवस्था में उलझी थी हर दिन सुनती एक जुमला जुरूरी सा ‘कुछ करती क्यूं नहीं तुम’ कभी सब के लिए   फुलके गर्म नरम की वेदी पर कसे जाते शीशु देखभाल को भी वक्त दिये जाते…

  • कर्म से तू भागता क्यों | Kavita Karm

    कर्म से तू भागता क्यों ?   क्या बंधा है हाथ तेरे कर्म से तू भागता क्यों? पाव तेरे हैं सलामत फिर नहीं नग लांघता क्यों? नाकामियों ने है डराया वीर को कब तक कहां ? हार हिम्मत त्याग बल को भीख है तू मांगता क्यों ? मानता तू वक्त का सब खेल है बनना…

  • बुंदेलखंड का केदारनाथ | Kavita Bundelkhand ka Kedarnath

    बुंदेलखंड का केदारनाथ ( Bundelkhand ka Kedarnath)   गोमुख से बहता पानी जब शिवलिंग का अभिषेक करें जैसे गंगा शिवलिंग का, नतमस्तक हो अभिषेक करें प्रकृति से घिरा वह हरा भरा शिव स्वयं ही आकर यहाँ बसे है कुंड सदा पानी से भरा सर्दी में गर्म और गर्मी में सर्द वातावरण के विपरीत मिले ऐसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *