Diwali geet

आओ हम दिवाली मनाएं

आओ हम दिवाली मनाएं

आओ हम-सब साथ मनाएं दीवाली त्यौंहार,
तमस की उमस दूर करें जलाएं दीप अपार।
जगमग कर दे घर ऑंगन हो समृद्धि बौछार,
सुखमय हो सबका जीवन महकें द्वार-द्वार।।

इसदिन ही संपूर्ण हुआ श्री राम का वनवास,
सीता-राम और लखन पधारे अपने निवास।
झिलमिल करते दीप-जलाएं पर्व बना ख़ास,
तब से चली आ रही परंपरा कार्तिक-मास।।

इस अमावश की रात्रि को करते प्रकाशवान,
संध्या को लक्ष्मी पूजा का है विशेष विधान।
वन्दना करते श्री गणेश एवम कुबेर भगवान,
तत्पश्चात प्रसाद बाॅंटते परिवार व मेहमान।।

भारत का सबसे प्रमुख ये आनंदमय त्यौहार,
रंगो से रंगोली बनाकर दर सजाते वंदनवार।
स्नेह तेल में रूई डालकर जलाते दीप कतार,
परदेशी भी घर आते मिलने अपने परिवार।।

रसोईघर में बनते इस दिन ढ़ेर सारे पकवान,
मीठा-नमकीन खाने से आती मुख मुस्कान।
बाज़ार से खरीदकर लाते वस्त्र और सामान,
चमचमाती लड़ी लगातें सजाते घर-दुकान।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बेटियां – पूर्णिका

    बेटियां – पूर्णिका मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का, जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां । मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं, घर का साज, सजाती हैं बेटियां।। बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते, बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।। बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा अपनापन ,फिकर लिए, रहती है…

  • जीयो जीने दो | Jiyo Jeene Do

    जीयो जीने दो ( Jiyo Jeene Do )   बैठ बलाओं से यूँ मत थक हार कर ज़ीस्त नदी है इसको तिरकर पार कर ख़ुद भी जीयो जीने दो औरों को भी क्या होगा उपलब्ध किसी को मार कर क्या खोया क्या पाया पूरे रोज़ में रोज़ ज़रा सा सोते वक़्त विचार कर सोई हैं…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • हाथ पकड लो हे गिरधारी | Kavita

    हाथ पकड लो हे गिरधारी ( Haath Pakad Lo Hey Girdhari )   माना  वक्त  ले रहा परिक्षा हिम्मत बची नहीं अब बाकि जीवन के आयाम बदल गए हर ओर मचा तबाही का मंजर   एसा खौफ एसी बेबसी पसर रही चहु दिशा बेलौस जीवन मृत्यु के सर्घष बीच कांप रही तन बीच बसी रूह…

  • आसमान तक पहुंच हो

    आसमान तक पहुंच हो   आसमान तक पहुंच हो, धरती पर हो पांव। कर लो शुभ कर्म ऐसे, रोशन हो जाए गांव। कीर्ति पताका नभ छाए, दुनिया में हो नाम। आओ मिलके हम करें, परोपकार के काम। लाठी का सहारा बने, स्नेह की बहती धारा। बस जाए दिलों में हम, आंखों का बन तारा। दुआओं…

  • तल्ख़ मेहनाजपुरी की तीन रचनाएं | Talkh Mehnajpuri Poetry

      01. अधिक अन्न उपजाओ ——– ‘अधिक अन्न उपजाओ’ जो नारा लगाते हैं भर पेट अन्न सिर्फ वही पाते हैं. जो सचमुच अधिक अन्न उपजाते हैं, रात में भूखे ही सो जाते हैं. आइए मिल -जुल कर ‘अधिक अन्न उपजाओ’ नारा लगायें , जन -जन की भूख मिटायें , देश से ग़रीबी हटायें. 02. चरखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *