Mohini Nari

नारी नित नमनीय | Nari Nit Namniye

नारी नित नमनीय

( Nari Nit Namniye )

 

रंग बिखरे हों रंगोली से
भरा हो सारा आकाश
नेह का काजल लगाकर
खत्म सारे ‘ काश’ हों …..!
आदी से उस लक्ष्य तक की
वीथिका के वृत्त को
जोड़ती और संवारती
अब बने हम व्यास।

जगत सृजित करे नारी ही
बहन बेटी पत्नी मां का रूप
रिश्तों से परिवार सजाती
धरती पर रूप अनूप!

हर युग में नारी बनी
बलिदानों की आन
खुद को अर्पित कर दिया
कर सबका उत्थान।
सोचती वह … कुछ अनकही बातें
उमड़ रही है अंतर्मन में
कहूं या चुप रहूं, यही कश्मकश में मन
डरती कहीं कुछ टूट न जाए
छूट न जाए
जो वर्षों से सींचकर एकत्र किया
कहीं बिखर न जाए!
तभी एक अनकही – सी दस्तक होती है
हृदय पटल पे इसी सोच में
नारी तूने
बिता दिए युग न जाने कितने!
त्याग की बात सिखाकर
हे! सृजन हितकारी
मिलकर अब आवाज़ उठा
कि सुन …..
नारी तू अब हारी नहीं
तेरे वजूद से दुनिया सारी
उठ! बलिदानी
मिलकर अब आवाज़ उठा
चीरहरण पश्चात, नही फिर द्रोपती हारी
सृष्टि जगत बुनियाद
शशक्त है मां हमारी।

पुष्पा त्रिपाठी “पुष्प”
साहित्यकार सह शिक्षिका
बेंगलोर (कर्नाटक)

यह भी पढ़ें :-

मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

Similar Posts

  • ईद की नमाज़ | Eid

    ईद की नमाज़ ( Eid ki namaz )    ईद की नमाज़ पढ़तें है‌ सभी देश के मुसलमान, करतें है रोज़े-उपवास और मस्जिदों में अज़ान। इसमें अहम-भूमिका वालीं यें जुम्में की नमाज़, पढें भाई-भाभी चाची-चाची अब्बू-अम्मी जान।। होली अथवा हो दिवाली क्रिस्मस चाहें यह ईद, करतें हैं सभी सूरज का कभी चन्द्रमा का दीद। एकता…

  • ज़िन्दगी मुश्किल तो है

    ज़िन्दगी मुश्किल तो है ज़िन्दगी, मुश्किल तो है ।पर मुश्किल का ,कोई हल भी तो है ।सफ़र है बहुत लम्बा,पर कहीं मंज़िल तो है ।विघ्नों से ना डरा कर,बेख़ौफ़ सामना कर ।कर लेगा पार नौका,ना छोड़ना तू मौका ।हर मुश्किल दूर होगी,फिर सुख की सुबह होगी ।हां ज़िन्दगी कठिन है,पर ऐसा थोड़े दिन है ।यह…

  • ज़िंदगी की रेस | Zindagi ki Race

    ज़िंदगी की रेस ( Zindagi ki race )    ज़िंदगी की रेस बहुत लंबी है, कभी धूप कभी छांव है, कभी फूलों भरी राह, तो कभी कांटों भरी राह में भी नंगे पांव है, कभी आज़ाद परिंदे सा, तो कभी हर तरफ़ बेड़ियां है, कभी हर तरफ़ खुशियों का सवेरा, तो कभी खुद से खुद…

  • भाई दूज | Bhai Dooj

    भाई-दूज  ( Bhai-dooj ) ( 2 )  बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के मस्तक तिलक काढ़ती है तो,…

  • खोखले शब्द | Khokhale Shabd

    खोखले शब्द ( Khokhale shabd )   शब्द कोष मे ऐसे शब्द हैं ही नहीं की जो भूख से ऐंठती अंतड़ियों के दर्द भूख से रोते बिलखते बच्चों की याचना भरी दृष्टि खाली पड़े बर्तनों की खन खनाहट को शब्दों में व्यक्त कर सकें वो शब्द ही नही बने जो ऐसी स्थिति में मां को…

  • विवशता | Kavita Vivashata

    विवशता ( Vivashata ) (2 )  मेरे भोले पन का सबने , किया खूब उपयोग । किस-किस का मैं नाम गिनाऊँ , सब अपने है लोग ।। मेरे भोले पन का अपने …. नहीं स्वार्थ की भाषा सीखी , कर दी हमने भूल । पल-पल हर पल चुभते हैं अब , हृदय हमारे शूल ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *