आओ जी लें प्यार से कुछ पल | Aao Jee le Pyar se

आओ जी लें प्यार से कुछ पल

( Aao jee le pyar se kuchh pal )

 

अंतस्थ वृद्धन अंतराल ,
निर्मित मौन कारा ।
व्याकुल भाव सरिता,
प्रकट सघन अंधियारा ।
पहल कर मृदु संप्रेषण,
हिय भाव दें रूप सकल ।
आओ, जी लें प्यार से कुछ पल ।।

भीगा अंतर्मन संकेतन,
जीवन पथ रिक्ति भाव।
अस्ताचल स्वप्न माला,
धूप विलोपन छांव ।
अब विस्मृत कर भूत काल,
नेह पथ पर रहें अटल ।
आओ, जी लें प्यार से कुछ पल ।।

जब विमल मृदुल घट,
होता दुर्भावना शिकार ।
सिहर उठता विश्वास सर,
उकर छल कपट विकार ।
तब स्पंदन आशा उमंग ,
जगाएं साहस आत्मबल ।
आओ ,जी लें प्यार से कुछ पल ।।

निष्ठुरता मदमस्त बन,
जब निश्छलता ठुकराती ।
ओज ढक यथार्थ का,
असत्य गले लगाती ।
तब स्नेहिल स्पर्शन प्रियतम,
दर्श अथाह आनंद वकल ।
आओ, जी लें प्यार से कुछ पल ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक सदा परम अभिनंदन | Shikshak ke Liye Kavita

Similar Posts

  • योगी बन | Kavita Yogi Ban

    योगी बन ( Yogi Ban )   ध्यान धर चिंतन कर योगी बन तू कर्म योगी बन नित नव नूतन हर पल कर सफल अपना जीवन योगी बन नश्वर जगत नश्वर काया स्थिर नहीं कुछ सब माया सूक्ष्म अणु रूप प्राण पाया कर प्रज्ज्वलित मन चेतन योगी बन यह अनुपम जीव यात्रा देह जैसे अक्षर…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

  • परम हितकारी है करेला | Karela

    परम हितकारी है करेला ( Param hitkari hai karela )    परम हितकारी एवं औषधीय गुणों का है यह भण्डार, जिसका नियमित-सेवन पेट रोगों में करता है सुधार। ये मधुमेह के रोगियों के लिए जो है औषधि रामबाण, इन हरि सब्जियों में मानों जैसे ये सबका है सरदार।। कड़वा होने पर भी बहुत लोग इसको…

  • कार्तिक पूर्णिमा का स्नान | Poem on kartik purnima

    कार्तिक पूर्णिमा का स्नान ( Kartik purnima snan kavita )   पूर्णिमा से शुरु होती यह सर्दियों की रात, अमृत बरसता है इस दिन सब पर खास। चन्द्र और पृथ्वी इस रोज आतें है समीप, राधे व कृष्ण ने इस दिन रचाया था रास।।   इसी उजियाली शरद पूनम वाली रात में, अनेंक रुप बनाऍं…

  • नशा | Kavita Nasha

    नशा ( Nasha ) नशा एक जलती चिता, नशे का नशा, जिस किसी को लगा, कवेलू तलक, उसके घर का बिका! नशा —— एक जलती चिता, नन्हें बच्चों का भविष्य, दांव पर लगा! घर स्वर्ग से नरक का रूप, धारण करने लगा! अन्न मिलता नहीं, तड़पते हैं बच्चे भूख से, विधवा उसकी पत्नी, लगती है…

  • पंचमम् स्कंदमातेति | माहिया

    पंचमम् स्कंदमातेति माँ आदि भवानी हैंनौ-नौ रूपों मेंअंबे वरदानी हैं संतति का वर देतींस्कंदमाता रानीहर दुख को हर लेतीं माता का जगराताकर लो श्रद्धा सेझोली को भर जाता माँ बालक हम तेरेडाले हैं डेरादरबारों के चेरे बेंदी की शोभा हैरुचिर आलता नेभक्तों को लोभा है रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’ लखनऊ, उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *