आओ रुक जायें यहीं

आओ रुक जायें यहीं

आओ रुक जायें यहीं

 

आओ रुक जाए यही

कुछ सुकून तो मिले

रफ्ता रफ्ता जिंदगी से

कुछ निजात मिले

 

हम भी बहके से चले

राहे उल्फत में कभी

याद करते हैं तुम्हें

कहाँ भूले हैं अभी

 

बात वो रुक सी गई

बात जो कह ना सकी

दिल ऐ आइने में अभी

एक तस्वीर है रुकी

 

चाँद जब छुपने चला

साँस तब थम सी गयी

रात भर आँखे मेरी

बेवजह बहती रही

 

तुम कभी मुड के मिलो

दर बदर करके रहम

फासले करके निहाँ

कारवाँ तो बुनो

 

हम भी हँसँके तुम्हें

दामन में समेटेगें

तुम भी कुछ एसे ही

सवालात चुनो

 

तेरे वादो की कसम

अब हमे याद नहीं

तुझको आबाद किए

होके बरबाद सुनो

 

आओ रुक जायें यहीं

कुछ सुकूँ तो मिले

रफ्ता रफ्ता जिंदगी से

कुछ निजात मिले

 

 

?

लेखिका : डॉ अलका अरोडा

प्रोफेसर – देहरादून

यह भी पढ़ें :

अफसाने तेरे नाम के -hindi poems

 

Similar Posts

  • बप्पा आ जाओ | Poem On Ganesh Ji

    बप्पा आ जाओ ( Bappa aa jao )   बाप्पा आ जाओ कष्ट हर जाओ झोली भर जाओ मूषक पे होके सवार घर मेरे तुम आ जाओ दस दिन रहो तुम अंगना में मेरे ओ गौरी नंदन मोदक ग्रहण कर विघ्नमेरे हर जाओ विद्या बुधि दे जाओ मन की पीड़ा हर जाओ फैली कुरीति और…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -मृत्यु से पहले

    मृत्यु से पहले ( Mrityu Se Pahle ) ***** तेरे कृत्य काल दिखाएगा दिखा दिखा सताएगा तुमको सब बतलाएगा फेहरिस्त कर्मों की सामने लाएगा देखो समझो! किए क्या क्या हो? जीवन में अपने। तोड़े कितनों के सपने तुमने? जब अपने पर पड़ी है, लग रही बहुत बड़ी है! कष्ट अनंत है दर्द असह्य है प्रतिफल…

  • देखिए प्रभाव हिन्दी का | Prabhav Hindi Ka

    देखिए प्रभाव हिन्दी का ( Prabhav Hindi Ka ) सोते हिन्दी जागते हिन्दी उठते हिन्दी बैठते हिन्दी लिखते हिन्दी पढ़ते हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। हिंदुस्तान में हिन्दी पाकिस्तान में हिन्दी अफगानिस्तान में हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। फ्रांस, जर्मनी में हिन्दी इटली, ईरान में हिन्दी अमेरिका,जापान में हिंदी देखिए प्रभाव हिन्दी का। मॉरीशस, नार्वे…

  • वक्त कब करवट बदलें | Waqt Kab

    वक्त कब करवट बदलें ( Waqt kab karwat badle )    वक्त कब करवट बदल ले, क्या-क्या खेल दिखाता है। वक्त कहकर नहीं बदलता, समय चक्र चलता जाता है। मौसम रंग बदलता रहता, पल-पल जब मुस्काता है। कालचक्र के चक्रव्यूह में, नव परिवर्तन तब आता है। समय बड़ा बलवान प्यारे, बदलते किस्मत के तारे। गुजरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *