आपकी तस्वीर पर

आपकी तस्वीर पर | Aapki Tasveer Par

आपकी तस्वीर पर

( Aapki Tasveer Par )

लीजिए ऐ रश्के जन्नत आपकी तस्वीर पर।
लिख दिया हमने मुह़ब्बत आपकी तस्वीर पर।

आप से कैसे कहें हम शर्म आती है हमें।
दिल फ़िदा है जाने राह़त आपकी तस्वीर पर।

दिल लगाने के लिए है दिल लगाना चाहिए।
लोग करते हैं सियासत आपकी तस्वीर पर।

जान जाए या रहे अब कोई भी परवा नहीं।
हमने रखदी दिल की दौलत आपकी तस्वीर पर।

आपका ह़ुस्न-ए-मुजस्सम देखकर जान-ए-अदा।
रश्क करती है नज़ाकत आपकी तस्वीर पर।

देखते ही यह ख़याल आता है दिल में बाख़ुदा।
डाल दें हम रंग-ए-उल्फ़त आपकी तस्वीर पर।

ज़ह्नो दिल क्यों कर न अपने मुस्कुराएं ऐ फ़राज़।
बिखरा है रंग-ए-ज़राफ़त आपकी तस्वीर पर।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ग़ज़ल | Nayan ki Ghazal

    ग़ज़ल ( Ghazal )    ( काफ़िया ईर की बंदिश रदीफ़ ग़ज़लों में )   मुहब्बत की कभी रूठी रही तक़दीर गज़लों में किसी को मिल गई है ख़्वाब की ताबीर ग़ज़लों में। वही उम्दा सुखन है हो जहां पर शायरी गहरी बहर अर्कान पैमाना कि हो तहरीर ग़ज़लों में। लुटी जिसकी मुहब्बत पा रहा…

  • वो चार लोग थे | Wo Char Log The

    वो चार लोग थे ( Wo Char Log The ) झूठों के बादशाह थे मक्कार लोग थेहमको सही जो कहते थे वो चार लोग थे इल्ज़ाम झूठा हम पे लगाते थे बेसबबक़ातिल थे ख़ुद ही और गुनहगार लोग थे वल्लाह बेज़ुबा थे यूँ मज़लूम भी बड़ेरहते थे बंदिशों में भी लाचार लोग थे चालें समझते…

  • सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़ की ग़ज़लें | Sarfraz Husain Faraz Poetry

    नज़्में कहा करूं न मैं ग़ज़लें कहा करूं नज़्में कहा करूं न मैं ग़ज़लें कहा करूं।वो चाहते हैं उन पे क़स़ीदे पढ़ा करूं। उन पर कहां ये ज़ोर वो मेरी सुनें कभी।मुझको ये ह़ुक्म है के मैं उनकी सुना करूं। आंखों की आर्ज़ू है के देखूं जहांन को।दिल चाहता है उनके ही दर पर रहा…

  • हवा में उड़ा दीजिए | Ghazal Hawa mein Uda Dijiye

    हवा में उड़ा दीजिए  ( Hawa mein Uda Dijiye )   साज़े-दिल पर ग़ज़ल गुनगुना दीजिए शामे-ग़म का धुँधलका हटा दीजिए ग़म के सागर में डूबे न दिल का जहाँ नाख़ुदा कश्ती साहिल पे ला दीजिए एक मुद्दत से भटके लिए प्यास हम साक़िया आज जी भर पिला दीजिए इल्तिजा कर रहा है ये रह-रह…

  • सब अदा हो गये

    सब अदा हो गये प्यार के वादे जब सब अदा हो गयेसारे शिकवे गिले ख़ुद हवा हो गये इस इनायत पे मैं क्यों न क़ुर्बान हूँएक पल में वो ग़म आशना हो गये उनकी क़ुर्बत से आता है दिल को सुकूंँदर्द- ओ- ग़म की वही अब दवा हो गये दिल के मुंसिफ का हर फ़ैसला…

  • बेहिस सफर | Behis Safar

    बेहिस सफर ( Behis safar )    सफर में बीच ही कहीं ठहर के देखे चलो खुद के करीब कितने कहीं रुक के देखे चलो अदब के साये में कटी है जिन्दगी उनकी बदी के साये में हम भी खिलखिलायें चलो जो दिखे थे अपने वो अजनबी हैं सभी वो जो दम भरते हैं उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *