Ab Bhi

अब भी | Ab Bhi

अब भी

( Ab Bhi ) 

 

ज्यादा कुछ नही बिगड़ा है अभी
संभलना चाहोगे तो संभल जाओगे
कौन नही गिरा है अभी यहां पर
उबारना चाहोगे तो उबर जाओगे…

दिखती हो बंजर भले कोई धरती
बूंदों के आगमन से छा जाती हरियाली
आया हो भले ये मौसम पतझड़ का
ठानते ही आएगी फिर खुश हाली…

धाराओं मे बंटकर बहाव कम होता है
पहुंच जाता है जल फिर भी सागर तक
पानी भले भरा हो आधा ही घड़े तक
कंकड़ के प्रयास से पहुंच जाता है मुंह तक…

न रुकती है जिंदगी और न वक्त ही
न रुकता है सूरज और न चांद ही
तब पथिक रुक रहा क्यों तू हार मान
न अवसर खत्म होते हैं ,न उम्मीद ही….

फिर बढ़ाकर हांथ समय को देख ले
अब भी रास्ते हैं कई इंतजार मे तेरे खड़े
अब भी छू सकता है ऊंचाई तू गगन की
माना की अब भी राह मे हैं कंटक पड़े…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अमरत्व | Amaratva

 

 

Similar Posts

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • आदमियत | Aadamiyat

    आदमियत ( Aadamiyat )   आया हुआ आज रुकता नही आनेवाले कल को कोई रोक सकता नहीं इन्ही के बीच भागती हुई जिंदगी मे भी कोई समरसता नहीं क्या खो चुके हो और क्या खो दोगे यह आपके समझ की बात है किंतु,वसीयत मे क्या रख पाओगे यह आपके निर्णय की बात है स्वयं आपका…

  • सावन मास | Kavita Sawan Maas

    सावन मास ( Sawan Maas ) सावन के मास में वो, शिवजी पर जल ढारत है। बेल पत्ती और फूलों से, पूजा नित्यदिन करती हैं। मनोकामना पूरी कर दो, सावन के इस महीने में। मिलवा दो प्रभु अब मुझे, उस जीवन साथी से। जिसके सपने देख रही, मानो कितने वर्षों से। अब की बार खाली…

  • खुशियों की कैसी जिद्द तेरी | Poem Khushiyon ki Zid

    खुशियों की कैसी जिद्द तेरी ( Khushiyon Ki kaisi Zid Teri )   ग़मों की वो शाम थी,बनी है लम्बी रात सी। अन्धियारा जीवन है, अन्धियारा दूर तक। खुशियों की कैसी जिद्द तेरी…….   कहों तो सब बोल दूँ, ग़मों के पट खोल दूँ। चाहत के रिसते जख्म, दिखते है दूर तक। खुशियों की कैसी…

  • दलित की यथार्थ वेदनाविदा

    दलित की यथार्थ वेदनाविदा घर की खिन्नता को मिटाऊँ,या समाज की उन्नति जताऊँ lक्यूँ भूल गए है हम ,एक डाल के फूल है हम lक्लेश से व्याकुलता तक ,साहित्य से समाज तक lदलित की गति अम्बेडकर जी है ,तो दलित की यति वाल्मीकि जी है l न भूलूँ गत अनुभव ,न छोडूँ अस्त भव lसाँझा…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *