Amaratva

अमरत्व | Amaratva

अमरत्व

( Amaratva ) 

 

माना की
बहुत कुछ खो चुका है आपका
सालों की मेहनत ,सालों की कमाई
बिखर गए हैं , संजते संवरते सपने
अपनों की उम्मीदें ..सब कुछ!!!

तो क्या!रास्ते यहीं खत्म हो गए हैं !?
प्रकृति के विशाल प्रांगण मे
खत्म कुछ नही होता
दुखी,सुख,उपलब्धियां ,अपने पराए
कुछ नही ,कोई नही
समय के गर्भ मे लुप्त अवश्य होते हैं
और अपने समय पर पुन:
लौट भी आते हैं
यही विधान है प्रकृति का..

देखा नही,शाम के बाद सवेरा
सवेरे के बाद शाम
यह चक्र गतिमान रहता ही है….

उठना होगा तुम्हे फिर से
फिर से खड़े करने होंगे स्तंभ
फिर से फहरानी होगी ध्वजा
फिर से दिखानी होगी कामयाबी अपनी…

अमर हो ,अमरत्व से भरे हुए हो
कुछ बूंदे ही तो छलकी हैं
घट रीता कहां हुआ है…

रास्ते कभी खत्म नहीं होते
निकलते हैं रास्तों से ही रास्ते
तुम्हारे रास्ते भी अभी
तुम्हारी प्रतीक्षा मे हैं…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सिवा खुद के | Siva Khud ke

Similar Posts

  • मन शिवालय हो जाए | Geet Man Shivalay ho Jaye

    मन शिवालय हो जाए ( Man shivalay ho jaye )    ओंकार निकले कंठो से, बम बम भोले शिव आये। मनमंदिर में दीप जलाऊं, घट उजियारा हो जाए। लोटा भर के जल चढ़ाऊं, गजानंद दुख हर जाए। हर हर महादेव कानो में, शिव शंकर शंभू भाए। मन शिवालय हो जाए बाघाम्बर धारी शिव भोले, अगम…

  • संवेदना व यथार्थ : ‘अंतर्मन की यात्रा’

    संवेदना व यथार्थ हाँ, ‘दया’ मेरे कवि-हृदय का,एक महान तथा विशेष गुण है |सरलता,धैर्य तथा करुणा का धनी हूँ |‘दया’ मेरा सबसे बड़ा धर्म है |निर्मल मन को,असाधारण रूप से,शांत, स्थिर होना चाहिए |अनमोल जीवन को समझने के लिए |कवि की आवश्यकता से अधिकसम्वेदनशीलता नुकसानदायक है |मानवता, प्रेम, एकता, दया, करुणा,परोपकार, सहानुभूति, सदभावना,तथा उदारता का…

  • Poem in Hindi on Nari | नारी

    नारी ( Nari )  ( 2 )  हर युग को झेला है जिसने हार नहीं पर मानी वह नारी। स्वाभिमान को गया दबाया सिर नहीं झुका वह है नारी। जीवन के दो पहलू कहलाते फिर भी इक ऊँचा इक नीचा। विष के प्याले पी पी कर भी अमृत से जग को नित सींचा। कंटक पथ…

  • विश्व बंधुत्व | Vishwa Bandhutva

    विश्व बंधुत्व  ( Vishwa Bandhutva )    चले  हाथों  में  हाथ ,  लेके   बताने बंधुत्व  भावना  को , सबमें  जगाने बांटते  हो  क्यों  आपसी, प्यार  को चाहते   हो  क्यों  छुपाना , हार  को सत्य  के  पथ  पर चलें  हम,एक हो बंधु  सम  रिस्तें  सभी  के , नेक हो, कामना  बंधुत्व  का, मन  में…

  • पुष्प | Pushp

    पुष्प ( Pushp )   टूट के डाल से जुदा हो गया फूल तो अपना नूर खो गया मुरझाया मगर खुशबू दे गया बिन कहे बहुत कुछ कह गया जिंदगी बस यूं ही तमाम होगी मुस्कुराया अलविदा हो गया नाम था अब बेनाम हो गया काम का अब बेकाम हो गया नियति का उसे भान…

  • मैं हिंदी हूँ | Hindi Diwas par Kavita

    मैं हिंदी हूँ  ( Main Hindi Hoon )   मैं हिंदी हूँ हिंद की जय बोलती हूँ, देश के कण-कण में मेरे प्राण बसे प्रेम-भाईचारे के भाव से सभी के दिलों को जोड़ती हूँ मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं । मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।   भारतवर्ष देश है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *