Ab pehli si baat nahi hai

अब पहली सी बात नहीं है | Kavita

अब पहली सी बात नहीं है

( Ab pehli si baat nahi hai )

 

कह देते थे खरी खरी पर, पीठ के
पीछे घात नहीं है।
बदल गया है आज जमाना, अब
पहली सी बात नहीं है।।

 

ऋषि मुनि और संत महात्मा, मन
फकीरी धरते थे।
मोह माया से दूर रहे वो, कठिन
तपस्या करते थे।
सत्य धर्म के थे रखवाले, अच्छी
शिक्षा भरते थे।
पद था उनका सबसे ऊंचा, पूजा
उनकी करते थे।
आज जेल की शोभा बन रहे, होती
मुलाकात नहीं है।
बदल गया है आज जमाना, अब
पहली सी बात नहीं है।।

 

मात पिता की सेवा करते, चरणों में
शीश नवाते थे।
वृद्ध अवस्था जब हो उनकी, बैठ के
पैर दबाते थे।
बेटा श्रवण नाम अमर है, तीर्थ भी
करवाते थे।
पिता की आज्ञा मान राम, फिर वन
में समय बिताते थे।
सीता लक्ष्मण साथ निभाते, भरत
के जैसा भ्रात नहीं है।
बदल गया है आज जमाना, अब
पहली सी बात नहीं है।।

 

संस्कार अब लुप्त हो रहे, सब स्वार्थ
में लीन हुए।
धन के पीछे भाग रहे हैं, रिश्ते आज
मलिन हुए ।
झूठ कपट का ओढके चोला, लालच
के आधीन हुए ।
भ्रष्टाचार बढ़ा रग रग में, बल पौरुष
सब क्षीण हुए।
जांगिड़ सुन गमगीन हुए, बद कर्मों
की जात नहीं है।
बदल गया है आज जमाना, पहले
जैसी बात नहीं है।।

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/badhai-baje-yashoda-dwar/

Similar Posts

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • घर बेटी का | Kavita Ghar Beta Ka

    घर बेटी का ( Ghar Beta Ka ) आज घर में सन्नाटा छा गया। जब बेटी ने प्रश्न एक किया। जिसका उत्तर था नही हमारे पास। की घर कौनसा है बेटियों का।। पैदा होते ही घर वाले कहते है। बेटी जन्मी है जो पराया धन है। बेटा जन्मता तो कुल दीपक होता। पर जन्म हुआ…

  • विश्व बाल दिवस | Vishwa bal diwas par kavita

    विश्व बाल दिवस ( Vishwa bal diwas )    आज विश्व बाल दिवस है बच्चे बेच रहे सामान है दिल में बड़ी कसक है कहीं लगे हैं मजदूरी में कहीं लगे हैं रेत खनन में बाल श्रम अपराध भले हो पुस्तक छोड़ कुदाल लिए हैं पेट की आग को पूछो ना अरमानों को कुचल खड़े…

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • विरह | Poem in Hindi on Virah

    विरह ( Virah )    नयन सुख ले लेने दो प्रियतम तुम जाने से पहले। अधर रस पान करा दो सूरज उग जाने से पहले। सुबह से वही दोपहरी रात कटवावन लागेगी जिया की प्यास बुझा दो मेरी, तुम जाने से पहले। विरह की बात बताऊं, सूना सूना जग लागे है। बहे जब जब पुरवाई,…

  • शिव शंकर कैलाशपति | Shiv Shankar Kailashpati

    शिव शंकर कैलाशपति ( Shiv Shankar Kailashpati )   शिव शंकर कैलाशपति की, कर ले सेवा यार मेरा। औघड़ दानी भोला भंडारी, भर देगा भंडार तेरा। शिव शंकर कैलाशपति की जटा लपेटे सर्प की माला, नीलकंठ शंकर प्यारे। करै बैल असवारी बाबा, शीश पे शिव गंगा धारे। जल भर लोटा चढ़ावे शंभु, मिट जाए मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *