मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

मधुर अहसास

( Madhur ehsaas )

 

अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं

मृदुल मधुर अहसास,
विमल उर श्रृंगार ।
चाहत पर राहत,
भाव कूप मन आगार ।
अपनत्व अनूप संबंध,
सादर अर्पित याचनाएं ।
अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।।

आकलन निज भूल त्रुटि,
बेझिझक अब स्वीकार ।
दृढ़ संकल्प भावी जीवन ,
अनैतिक कृत्य दुत्कार ।
आदर्श चरित्र कल्पना,
भर सद्गुणी अल्पनाएं ।
अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।।

ऊर्जस्वित कदम प्रवेश,
आस्था आराधना स्थल ।
घट पट खोल स्तुति ,
परिवेश आध्यात्म नवल ।
शब्द स्वर मौन भावार्थ ,
स्पंदित संपूर्ण अभ्यर्थनाएं ।
अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।।

परमात्मिक मिलन बेला,
दिव्य भव्य सेतु बंध ।
जीव जंतु प्रकृति संग ,
नेह भरा अप्रतिम अनुबंध ।
सेवा समर्पण परिणाम प्रभाव,
परम बिंदु समीप अर्थनाएं ।
अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

परिणय बेला | Parinay Bela

Similar Posts

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • छोटी छोटी खुशियां | Choti choti khushiyan chhand

    छोटी छोटी खुशियां ( Choti choti khushiyan )   बालक की मुस्कान भी, धीरे-धीरे तुतलाना। छोटी-छोटी खुशियों से, आंगन महक रहा।   जन्मदिन वर्षगांठ, शादी विवाह घर में। प्यारे प्यारे बोल मीठे, मनवा चहक रहा।   हर्ष खुशी घर आए, सबसे प्रेम जताये। अनमोल मोती प्रेम, मन में बरस रहा।   मेहमानों का आदर, सम्मान…

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • ले डूबा मोबाइल सबको | Le Duba Mobile

    ले डूबा मोबाइल सबको ( Le duba mobile sabko )    ले डूबा मोबाइल सबको, फिर मन का चैन चुरा डाला। रिश्ते नाते गए भाड़ में, क्या फैशन नया बना डाला। मां को बच्चों की नहीं चिंता, खोई बस मोबाइल में। कामकाज घर के वो भूली, चैटिंग करती स्टाइल में। सुघ बुध खोई कैसा आलम,…

  • राह तेरी ओर

    राह तेरी ओर ढूंढ रहा हूँ अब भी वो रास्ता,जिससे तुम तक अपने शब्द पहुँचा सकूं।दिल में जो दर्द दबा रखा है,वो तुम्हारे सामने बता सकूं। कोई एक आशा की किरण मिल जाए,जिससे अपनी मोहब्बत तुम्हें जता सकूं।तेरी यादों के अंधेरे में जो खो गया हूँ,वहां से उजाले में फिर लौट आ सकूं। लौट आओ…

  • कवि की दुनिया न्यारी है | Geet kavi ki duniya nyari hai

    कवि की दुनिया न्यारी है ( Kavi ki duniya nyari hai : Hindi geet )   जोश जगा दे भरी सभा में, लोटपोट  दरबारी   है। काव्य कलश से गंगा बहती, कवि की दुनिया न्यारी है।   लेखनी की ज्योत जगाकर, आलोक हृदय भरता है। शब्द मोती मनमोहक चुनकर, काव्य उड़ाने भरता है।   ओज भरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *