अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

अब सर्वत्र राम लला

( Ab sarvatra ram lala )

 

प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला

इक्कीस जनवरी संग विलोपित,
कष्ट दुःख विरह घड़ियां ।
बाईस जनवरी अंतर्निहित,
राम दर्शन सकल कड़ियां।
पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या,
हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला।
प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।।

घोर संघर्ष वेदना तिरस्कार,
अग्नि परीक्षा न्यायालय पटल ।
अवांछित अनैतिक बाधाएं,
पर राम पक्ष शाश्वत अटल ।
परम आस्था भाव भक्तजन,
कार सेवक तप उत्सर्ग फला ।
प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।।

परिवेश उत्संग आह्लाद अनंत,
रज रज अंतर राम रमन ।
शीतल मृदुल मधुर व्यवहार,
उग्र आवेश मूल शमन ।
हिंदुत्व शंखनाद दिव्य अवसर,
घट पट अपनत्व अथाह पला ।
प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।।

कलयुग आभा चैतन्य प्रभा,
श्री गणेश राम अनूप अध्याय ।
आदर्श मर्यादा संस्कार वंदन,
जीवन पथ आनंद पर्याय ।
ब्रह्मांड गूंज जय श्री राम उद्घोष,
अभिदर्शन राघव द्वादश कला ।
प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

Similar Posts

  • वर्जिन सुहागन | Kavita Virgin Suhagan

    वर्जिन सुहागन ( Virgin Suhagan ) कब मेरा अस्तित्व, वेदनाओं, संवेदनाओं,दर्दो ओ ग़म का अस्तित्व बना पता ही न चला। एहसासों के दामन तले जीते गए भीतर और भीतर मेरे समूचे तन ,मन प्राण में, उपजे मासूम गुलाबों को, कब हां कब तुमने कैक्टस में बदलना शुरू किया, हमें पता ही न चल पाया। अहसास…

  • कमरे की घुटन | Kavita kamare ki ghutan

    कमरे की घुटन ( Kamare ki ghutan )   बंद कमरे में सिमट कर रह गई दुनिया सारी टूट रहे परिवार घरों से बिखर गई है फुलवारी   मनमर्जी घोड़े दौड़ाए बड़ों का रहा लिहाज नहीं एकाकी सोच हो गई खुलते मन के राज नहीं   बंद कमरों की घुटन में नर रहने को मजबूर…

  • चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

    चलना सीखे नही ( Chalna sikhe nahi )    चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े माना की…

  • कविता की कविता | Kavita ki kavita geet

    “कविता की कविता” ( Kavita ki kavita )     अर्थ भावनाओं के जिसके,शब्दों में ढल जाते हैं ! अन्तरतम के वे संवेदन, ही कविता कहलाते हैं !!   हर समाज में रहती है यह चाहे कोई हो भाषा बनी हजारों लाखों इसकी कितनी कितनी परिभाषा प्यार,समझ,विश्वास,त्यागमिल इसकेरूप बनाते हैं सारे श्रेष्ठ भाव मानवता, के…

  • वजूद | Vajood

    वजूद ( Vajood )    आज में ही गुम न रहो इतना कि  कल तुमसे तुम्हारा रूठ जाए आज तो आएगा फिर आज के बाद ही संभव है कि कहीं कल तुमसे छूट न जाए समेट लो खुशियां बाहों में अपनी मगर बचाते भी रहो कल के खातिर आज ही कीमती नही तुम्हारे लिए बेहतर…

  • ओ निर्मोही | Kavita o nirmohi

    ओ निर्मोही ( O nirmohi )   ओ निर्मोही ओ निर्मोही चले गए क्यों, छोड मुझें परदेश। तपता मन ये तुम्हें बुलाए, लौट के आजा देश। तुम बिन जीना नही विदेशिया,पढ लेना संदेश। माटी मानुष तुम्हे बुलाए, छोड के आ परदेश।   2. चटोरी नयन  चटोरी नयन हो गयी, पिया मिलन की आस में। निहारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *